PM मोदी को जिताने वाला ये शख्स अब जिताएगा पंजाब कांग्रेस को

Sunday, Feb 14, 2016 - 01:49 AM (IST)

चंडीगढ़: वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के चुनाव रणनीतिकार और 2015 में बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के लिए काम करने वाले प्रशांत किशोर अब वर्ष 2017 की शुरूआत में पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस की मदद के लिए किशोर के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।’’ पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरूआत में होने हैं और बीते नौ वर्ष से सत्ता से बाहर कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के प्रयास में है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस चुनावों की तैयारियों में किशोर के साथ संयुक्त रूप से चुनावों की रणनीति बनाएगी। 
 
Advertising