रोग मुक्त समाज के प्रति समर्पित महर्षि आयुर्वेद संस्थान : ‘हील इन इंडिया’ योजना को दे रहा समर्थन

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 10:51 PM (IST)

स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य सेवाएँ दोनों ही वैश्विक स्तर पर तेजी से बदल रही हैं। वर्तमान समय के तनावपूर्ण जीवन में लोग समग्र स्वास्थ्य (Holistic Healing) को प्राथमिकता दे रहे हैं जिसके अंतर्गत शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक और मानसिक, सभी तरह के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है। रोग मुक्त समाज की स्थापना के प्रति समर्पित ऐसा ही एक संस्थान है महर्षि आयुर्वेद। यह संस्थान आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान के माध्यम से एक समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने हेतु कार्यरत है। 

महर्षि आयुर्वेद के केंद्र दिल्ली एनसिआर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हैं। महर्षि आयुर्वेद (Maharishi Ayurveda) उत्तर भारत का पहला एन.ए.बी.एच मान्यता प्राप्त (NABH Accredited) आयुर्वेदिक अस्पताल है। संस्थान की ही एक इकाई महर्षि आयुर्वेद बुटीक वैलनेस रिट्रीट तपोवन, ऋषिकेश में स्थित है। यह वैलनेस रिजॉर्ट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेद गंतव्यों में से एक है जो वहाँ आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए एक प्रामाणिक आयुर्वेदिक अनुभव प्रदान करता है। महर्षि आयुर्वेद एक ऐसे समाज की परिकल्पना करता है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ पाए।

हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया
हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया’ (Heal in India, Heal by India) योजना की घोषणा की है जो कि ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ (One earth, One health) के लक्ष्य पर आधारित है। महर्षि आयुर्वेद संस्थान ने वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी इस पहल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। गांधीनगर, गुजरात में हुए जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान ने यह बताया कि वर्ष 2027 तक भारत में 5 नए आयुर्वेदिक रिट्रीट्स की स्थापना करके महर्षि आयुर्वेद प्रधानमंत्री जी की इस मुहीम को अपना पूर्ण योगदान देगा। जहाँ एक ओर 'हील इन इंडिया' के उद्देश्य को ध्यान में रखकर संस्थान अपने विभिन्न सेवा मॉडलों के माध्यम से आगंतुकों को उनकी पूर्ण मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक क्षमता को प्राप्त करने में मदद कर रहा है, वहीं विभिन्न देशों तक यह अनुभव पहुँचा कर 'हील बाय इंडिया' के लक्ष्य को भी बढ़ावा दे रहा है।  35 से अधिक वर्षों में 100 से अधिक देशों के आगंतुकों ने महर्षि आयुर्वेद के शुद्ध और प्रामाणिक आयुर्वेदिक उपचार का लाभ पाया है। यहाँ 7 दिवसीय आयुर्वेदिक पैकेज से लेकर 21 दिवसीय सर्व समावेशी पंचकर्म की सुविधा है। यह पहला वैश्विक आयुर्वेदिक संगठन है जिसने अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में आयुर्वेद की शुरुआत की। संस्थान ने दुनिया भर में पंचकर्म की शुरुआत की तथा 10,000 से भी अधिक डॉक्टरों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया।

अनुभवी चिकित्सों की योग्य टीम से लाभ पा रहे आगंतुक
महर्षि आयुर्वेद अस्पताल के अनुभवी महर्षि आयुर्वेद वैद्यों की योग्यता संस्थान को अद्वितीय एवं उत्कृष्ट बनाती है। प्रतिष्ठित चिकित्सकों की यह टीम पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का सहज समावेश करती है। 
संस्थान चिकित्सा हेतु आवश्यक सभी तरह के आयुर्वेदिक उत्पादों का उत्पादन स्वयं ही करती है जो की गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महर्षि आयुर्वेद प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को संरक्षित करने हेतु भी प्रतिबद्ध है, यहाँ सभी उपचार प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों का पालन करके ही किए जाते हैं। महर्षि आयुर्वेद के डॉक्टर सौरभ शर्मा बताते हैं कि वर्तमान में निरंतर बदलती जीवन शैली और खान-पान के चलते स्वास्थ्य समस्याएँ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं जो की एक चिंताजनक स्थिति है। ऐसे में समग्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हमारे संस्थान का लक्ष्य न केवल इन बीमारियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रदान करना है बल्कि यहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर एक सार्थक प्रभाव डालना भी है।

 

PunjabKesariसमग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध
महर्षि आयुर्वेद संस्थान का मानना है कि वास्तविक स्वास्थ्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य हो। इसीलिए यहाँ दिए जाने वाले सभी उपचार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हैं बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बढ़ावा देते हैं। प्रामाणिक आयुर्वेदिक उपचार प्रदान करने के साथ-साथ संस्थान यहाँ आने वाले रोगियों को आयुर्वेद के सिद्धांतों, योग, ज्योतिष और वैदिक पूजा से संबंधित विभिन्न विषयों पर शिक्षित करने हेतु भी प्रयासरत है। संस्थान यह समझता है कि प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताएँ भिन्न हैं। महर्षि आयुर्वेद अस्पताल में प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत के अनुसार ही उपचारों में प्रयोग होने वाले उत्पादों एवं उपचार की अवधि तय की जाती है।  संस्थान सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है। आवश्यक आयुर्वेदिक परामर्श के अलावा यहाँ आयुर्वेदिक उपचार, पंचकर्म, रसायन चिकित्सा या कायाकल्प चिकित्सा, भावातीत ध्यान, महर्षि वास्तु और रोग-विशिष्ट योगासन की सुविधा भी उपलब्ध है।

उपचार और आनंद का सामंजस्य
व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में उसके आसपास का माहौल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महर्षि आयुर्वेद में इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगंतुकों के लिए हर तरह से आरामदायक और शांत वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जाता है तथा यह सुनिश्चित किया जाता है कि उनकी सेवा में गुणवत्ता संबंधी कोई कमी ना रहे।  संस्थान का प्रत्येक कमरा पारंपरिक सजावट तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जिससे कि वहाँ आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आयुर्वेदिक उपचारों का लाभ पूरी तरह अनुभव कर पाए।  महर्षि आयुर्वेद के निदेशक श्री लक्ष्मण श्रीवास्तव कहते हैं कि आयुर्वेद में एक रोग मुक्त समाज बनाने की क्षमता है। हमारा लक्ष्य न केवल लोगों को सही उपचार प्रदान करना है बल्कि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद के लाभों एवं जीवन में उसके महत्व के प्रति जागृत करना भी है। महर्षि आयुर्वेद का प्रत्येक सदस्य दिन में दो बार भावातीत ध्यान का अभ्यास करता है, जिससे न केवल यहाँ एक शांत और सकारात्मक वातावरण बना रहता है बल्कि यहाँ आने वाले व्यक्ति के समक्ष हमारे उद्देश्य और लक्ष्य का एक उदाहरण भी प्रस्तुत होता है।

हाल ही में महर्षि आयुर्वेद ने दिल्ली के शालीमार बाग़ स्थित अपने अस्पताल में एक आधुनिक आयुर्वेदिक ओ.पी.डी का अनावरण भी किया है जो की पारंपरिक आयुर्वेदिक अनुभव में एक क्रांति लाने हेतु प्रतिबद्ध है। महर्षि आयुर्वेद के संस्थापक परम पावन महर्षि महेश योगी जी के जन्मदिन पर शुरू की गई इस सुविधा के अंतर्गत आगंतुक विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों के ज़रिए एक आकर्षक और दिलचस्प तरीके से आयुर्वेद की व्यापक समझ हासिल कर सकते हैं। यह केंद्र आयुर्वेद के प्रति एक नवीन तथा अद्वितीय दृष्टिकोण प्रदान करता है। महर्षि आयुर्वेद संस्थान प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक आकांक्षाओं के सामंजस्य हेतु प्रतिबद्ध है तथा सभी को आयुर्वेद की शक्ति अपना कर उसका लाभ पाने एवं समग्र स्वास्थ्य की अपनी यात्रा प्रारंभ करने हेतु आमंत्रित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur

Recommended News

Related News