प्लास्टिक यूज करने वालों की अब खैर नहीं

Sunday, Sep 22, 2019 - 11:54 AM (IST)

मोहाली(राणा) : प्लास्टिक यूज करता अगर मोहाली में कोई पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं। नगर निगम की ओर ऐसे लोगों पर कारवाई करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। 

कुछ दिन पहले ही निगम की इस टीम की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी से एक हजार किलो से भी ज्यादा पोलिथीन पकड़ा था। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर नगर निगम को भेज दी गई है। जिसके बाद उस फैक्टरी को सील कर दिया गया था, इसी तरह अब टीम की ओर से विभिन्न जगहों पर चैकिंग की जा रही है। 

दुकानों व मंडियों पर रहेगी नजर :
नगर निगम के मुताबिक उनकी ओर से दुकानदारों व मंडियों में सबसे ज्यादा नजर रखी जाएगी, क्योंकि इन्ही जगहों पर पोलिथीन व प्लास्टिक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। 

अगर किसी के पास जांच के दौरान प्लास्टिक का सामान पाया जाता है तो पहले तो उसका चालान काटा जाएगा फिर उसके खिलाफ बनती करवाई के लिए भी लिखकर भेजा जाएगा। जो टीमें निगम ने बनाई है वह सुबह से शाम तक पूरे मोहाली का दौरा करती हैं। साथ ही उनके पास अगर कोई सूचना भी कोई आती है तो कारवाई की जाएगी। 

नगर निगम के अंदर भी सख्ती :
शहर के साथ-साथ अगर नगर निगम में भी कोई प्लास्टिक या फिर पोलिथीन का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा, क्योकि निगम की ओर से कहा गया है कि यह आदेश सबसे पहले निगम के अधिकारी खुद पर लागू करें। पहले निगम में भी प्लास्टिक की बोतलें इस्तेमाल में लाई जाती थी लेकिन अब बंद कर दी गई हैं।

Priyanka rana

Advertising