चंडीगढ़ का स्टेट फ्लावर ''पलाश'', अब शहर के हर हिस्से में प्लांट किया जाएंगे 2000 पौधे

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 02:41 PM (IST)

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल में वैसे तो पहले से ही बहुत से पेड़-पौधे मौजूद हैं, जो शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। हरे-भरे चंडीगढ़ का स्टेट फ्लावर पलाश को घोषित किया गया है। पलाश एक ऐसा पेड़ है जिसके लाल कलर के फूल होते हैं। पलाश दो प्रकार का होता है। एक तो लाल फुलों वाला और दूसरा सफेद। 
इस वक्त चंडीगढ़ में कितने स्टेट फ्लावर यानी पलाश के पेड़ हैं, इसकी जानकारी खुद प्रशासन के पास नहीं है। बड़ी बात तो यह है कि प्रशासन ने पलाश को स्टेट फ्लावर घोषित तो कर दिया लेकिन पलाश को प्लांट करने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। 

हार्टिकल्चरिस्ट डिपार्टमेंट अपनी तरफ से शहरवासियों को 2000 के करीब पलाश के पौधे प्लांट करने के लिए देगा। इसके लिए लोगों को कोई कीमत नहीं चुकानी होगी बल्कि ये पौधे फ्री में प्रोवाइड करवाए जाएंगे। इस पौधे को शहर के हर हिस्से में प्लांट किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में लोग शहर के हर सैक्टर में स्टेट फ्लावर को देख सकें। स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और बाकी इंस्टीट्यूट्स के एरिया में भी दो-दो प्लांट पलाश के लगवाए जाएंगे। चंडीगढ़ टूरिस्ट प्लेस जैसे सुखना लेक, रॉक गार्डन के बाहर की पार्किंग एरिया के पास और सैक्टर-17 जहां जगह होगी में भी पलाश के पौधे लगाए जाएंगे। यहां घूमने आए पर्यटक भी इस पौधे को देख सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News