पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्पलैक्स को किया जाएगा डिवैल्प

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 12:25 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पंचकूला में डिवैल्पमैंट और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में पैसों की कमी दूर करने के लिए पिंजौर कालका अर्बन कॉम्प्लैक्स के दो सैक्टर्स को बेचा जाएगा। 

सैक्टर-27 और 28 के प्लॉट्स के लिए अगले दो माह लोगों से आवदेन मांगे जाएंगे। जिसके चलते एडमिनिस्ट्रेटर आफिस की ओर से पिंजौर कालका अर्बन काम्पलैक्स के सैक्टर,प्लाट्स की फाइल मांगी है। पिंजौर-कालका अर्बन काम्पलैक्स के सैक्टर-30 में पहले ही 900 प्लाट्स का ड्रा निकाला जा चुका है।

जिसमें एच.एस.वी.पी. की ओर से सड़कों को बनाने के बाद लोगों ने मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। पंचकूला शहर को बनाने के समय यहां कोई मैरिज पैलेस नहीं था। लोगों को शादी के आयोजन के लिए जीरकपुर के मैरिज पैलेसों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन यहां पिंजौर-कालका अर्बन काम्पलैक्स में ऐसा नहीं होगा, क्योंकि यहां सैक्टर-28 और 30 में मैरिज पैलेस के लिए साइट तय की है। अब लोगों की परेशानी नहीं होगी। 

1 से 31 सैक्टर बनेंगे :
कालका अर्बन काम्पलैक्स में एक से 31 सैक्टरों को काटा जाना है। इसके लिए 11 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करने का प्रोपोजल है। फिलहाल सैक्टर-27,28,30 के लिए प्रोपोजल बनाया गया है। यहां सड़कें बनाने और बाकी डिवैल्पमैंट वर्क के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। जिसमें से सैक्टर-27 व 28 में अभी काम होना है जबकि सैक्टर-30 की सड़कों को बनाया जा चुका है। सैक्टर-3,4,5 को जोडऩे वाली 8 किलोमीटर सड़क को बनाया जा चुका है। 

ड्रॉ के बाद करना पड़ता है डिवैल्प :
एच.एस.वी.पी. के नियमों के अनुसार ड्रा के बाद उसके पास सिर्फ 3 साल होते हैं। जिस समय में एच.एस.वी.पी. को सैक्टर डिवैल्प करके देना पड़ता है। 

इसमें सड़क, पार्क की डिमार्केशन, प्लॉटों की डिमार्केशन के साथ कब्जा,सीवरेज,पानी सप्लाई शामिल है। इसलिए यहां अब सड़कों को बनाया जाएगा। एक नियम यह भी है कि जब तक प्लाट्स पर निर्माण या पजेशन नहीं देता तब तक वहां सड़क को सैकेंड लेयर तक बनाया जाता है।  

ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के लिए 18.47 एकड़ जमीन :
सैक्टर-27 में प्राइमरी स्कूल और सैक्टर-28 में हाई स्कूल की साइट है। सैक्टर-27 व 30 में पॉलीक्लीनिक,सैक्टर-30 में धर्मशाला,टैक्सी स्टैंड, सैक्टर-27 में 3 एकड़ सैक्टर-28 में 7.20 एकड़ जमीन कमर्शियल साइट के लिए होगी।

इसके अलावा कम्युनिटी सैंटर्स, टैक्सी स्टैंड, वूमैन हॉस्टल भी शामिल है। सैक्टर-27 में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और ज्यूडिशियली से संबंधित अधिकारियों के लिए 10 एकड़ में मकान बनाए जाएंगे। सैक्टर-28 में करीब 18.47 एकड़ जमीन ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के लिए है। 

26 प्लॉटों का प्रोपोजल तैयार किया :
सैक्टर-27 में 4 मरले के 58 प्लॉट, 6 मरले के 76 प्लॉट, 8 मरले के 94 प्लॉट,10 मरले के 54 प्लॉट, 14 मरले के 50 प्लॉट, एक कनाल के 26 प्लॉटों का प्रोपोजल तैयार किया है। इसके अलावा पार्क,कम्युनिटी सैंटर, अस्पताल और मार्कीट भी शामिल है। 

सैक्टर-28 में 4 मरले के 151 प्लॉट, 6 मरले के 200 प्लॉट, 8 मरले के 210 प्लॉट, 10 मरले के 134 प्लॉट, 14 मरले के 148 प्लॉट, एक कनाल के 72 प्लॉट का प्रोपोजल तैयार किया है। सैक्टर में पार्क कम्युनिटी सैंटर, डिस्पैंसरी, मार्कीट भी शामिल है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News