एक निजी चैनल की डिबेट में सवाल पूछने युवक को पड़े महंगे

Thursday, Apr 25, 2019 - 10:15 AM (IST)

पिंजौर(रावत) : पिंजौर के एक युवक को एक निजी चैनल की डिबेट में सवाल पूछना महंगा पड़ गया। डिबेट से बाहर निकलने के बाद उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। इसकी शिकायत उसने पिंजौर थाने में दे दी है। 

डिबेट में शिवालिक क्षेत्र के बारे में सवाल पूछने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी पार्टियों के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसके बाद कालका विधायक लतिका शर्मा वापस चली गई। मौके पर विपक्षी पार्टी के लोगों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

वहीं प्रदीप ने कहा कि आसपास दुकानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए हैं। उनमें पूरी घटना रिकार्ड हो चुकी है। उसे चैक करके आरोपी पकड़े जा सकते हैं। वह आरोपियों की शिनाख्त कर सकता है। जे.जे.पी. नेता भाग सिंह ने कहा कि यह हमला निंदनीय है व लोकतंत्र की हत्या है यदि कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय के बाहर हुई वारदात :
पीड़ित युवक प्रदीप निवासी गांव नगल सोढियां ने पुलिस को बताया कि सुबह उसने कालका में डिबेट में भाजपा नेताओं से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सवाल किए, उसके बाद जब वह घर आ रहा था तो पिंजौर भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर भाग गए। 

मैंने शोर सुनकर पुलिस बुलाई :
उधर, जब इस बारे में पिंजौर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह पिंजौर कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। उन्हें बाहर शोर सुना तो उन्होंने 100 नम्बर पर फोन करके पी.सी.आर. को बुलाया था। बाहर कोई लड़का उल्टा सीधा बोल रहा था, मालूम नहीं कौन था।

Priyanka rana

Advertising