स्पेन में नीलाम हुआ पियरे जेनरे का साइन किया हुआ पत्र

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 03:23 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर के हैरीटेज फर्नीचर के बाद अब शहर की अन्य विरासतों को भी विदेशों में नीलाम किया जा रहा है। बुधवार शाम स्पेन में वर्ष 1964 के चंडीगढ़ के तत्कालीन चीफ आर्कीटैक्ट एंड टाऊन प्लैनिंग एडवाइजर पियरे जेनरे के साइन किए हुए एक पत्र की नीलामी की गई। बोली लगाकर इस पत्र को 340 यूरो यानी करीब 37 हजार 975 रुपए में बेचा गया।

यह पत्र पियरे जेनरे ने 18 जुलाई 1964 को कोलकता में एक पत्रकार संतोष घोष को लिखा था। इसके अलावा इस पत्र की एक कॉपी स्विट्जरलैंड में पत्रकार एंथनी क्रेफिट को भी भेजी, ताकि इस पत्र के मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जा सके। पत्र में पियरे जेनरे ने पत्रकार संतोष घोष को बताया कि उनके द्वारा लिखे लेख में पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित गांधी भवन के डिजाइनर का नाम गलत लिखा गया है। 

इस पत्र पर पियरे जेनरे के हस्ताक्षर भी हैं। जिसकी स्पेन में ‘ऑटोग्राफ ऑक्शन’ में नीलामी की गई। हैरीटेज आइटम प्रोटैक्शन सैल के सदस्य अजय जग्गा ने प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर और सलाहकार मनोज परिदा को इस नीलामी की जानकारी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News