पी.जी.आई. कैंपस में आए दिन हो रही हैं चोरी की वारदातें

Friday, Feb 22, 2019 - 10:32 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): पी.जी.आई. भले हाई सैंसेटिव कैमरों की निगरानी में है, लेकिन पी.जी.आई. रैजीडैंट्स एरिया इन दिनों चोरों की नजरों में हैं। कैंपस में नॉन फैकल्टी के 440 मकान हैं, जिनमें आए दिन चोरियों की वारदातें हो रही हैं। पी.जी.आई. रैजीडैंशियल वैलफेयर कॉम्पलैक्स सोसायटी के प्रैजीडैंट सुभाष ने कि इन घटनाओं को देखते हुए सिक्योरिटी को लेकर वह काफी समय से पी.जी.आई. प्रशासन से एरिया में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं। 

कैंपस में टाइप-1 से लेकर टाइप-4 के मकान हैं। हर महीने दो या तीन घरों में चोरियां हो रही हैं। कैंपस एरिया में सिक्योरिटी न के बराबर है। ऐसे में यहां कोई भी आ जा सकता है। वहीं इंफोसिस सराय के गेट को लेकर काफी बार कहा जा चुका है। दरअसल सराय का गेट कैपेंस में अंदर की ओर से है, जिससे कोई भी अंदर आ जा सकता है। कई मामलों में चोर पकड़े गए हैं, जिससे पता चला है कि चोरी करने वाले आस पास के एरिया के बच्चे है जो कि नशा खरीदने के लिए चोरी कर रहे हैं।

डायरैक्टर के पी.ए. के घर हुई थी चोरी 
अभी तक चोरी के मामले स्टाफ के घरों में हो रही थी। पिछले दिनों पी.जी.आई. एडवांस पीडिएट्रिक में बतौर टैक्निकल हैड अरुण यादव के घर चोरी हुई थी। अरुण यादव ने कहा कि वह दिल्ली आए थे, जिस रात वह दिल्ली आए, अगले दिन ही उनके घर में चोरी की खबर आई। यही नहीं पी.जी.आई. डायरैक्टर के पी.ए. के घर भी पिछले दिनों चोरी हुई थी। इसके बावजूद सिक्योरिटी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

20 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की मांग
पी.जी.आई. हॉस्पिटल में चोरी की घटनाएं पहली नहीं हैं। इससे पहले अस्पताल व र्पािर्कंग एरिया से वाहन चोरी हो चुके हैं। पिछले साल ही पी.जी.आई. में कई लाखों के 100 हाई सैंसेटिव कैमरे इंस्टॉल किए गए थे। इसके बाद से चोरी की घटनाएं कम हुई हैं, हालांकि तीसरे फेज में कई और सैंंसेटिव एरिया में कैमरे लगाए जाने अभी बाकी हैं। पै्रैजीडैंट सुभाष की माने तो फिलहाल उन्होंने एरिया में 20 कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

bhavita joshi

Advertising