स्कूलों में हैल्थ प्रोमोट कर रहा पी.जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ

Monday, Mar 04, 2019 - 01:04 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल): पी.जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ की ओर से पी.जी.आई. में चौथी इंटरनैशनल सी.एम.ई. पब्लिक हैल्थ एप्रोच टू स्ट्रोक  का आयजोन वल्र्ड एन.सी.डी. फैडरेशन के सहयोग से करवाया जा रहा है। स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रो. जे.एस. ठाकुर ने शहर में हैल्थ प्रोमोशन को लेकर कहा कि एन.सी.डी. बीमारियों की रोकथाम को लेकर वह पिछले कई सालों से शहर में काम कर रहे हैं। इसमें कम्यूनिटी बैस्ड कई प्रोग्राम शामिल है।

 हाल ही में उन्होंने स्कूलों में हैल्थ को प्रोमोट करने के लिए चंडीगढ़ स्कूल एजुकेशन को भी अप्रोच किया है। चंडीगढ़ डायबटीजि के साथ-साथ ओबेसटी (मोटापे) में भी आगे है। उन्होंने स्कूल एजुकेशन को बच्चों में फिजिकली एक्टीविटी बढ़ाने को कहा है। मौजूद वक्त में सभी स्कूलों में पी.टी. पीरियड हफ्तें में एक या दो बार लगाया जा रहा है। बच्चे अभी से फिजिकल एक्टीविटी करेंगे तो ही वह आगे चलकर  फिट रहेंगे।

चंडीगढ़ ही नहीं, देशभर में नॉन कम्यूनिकेबल बीमारियां बढ़ी हैं। इसके लिए हमारा खराब लाइफ स्टाइल जिम्मेदार है। जंक फूड व फिजिकल एक्टीविटी न करना। उन्होंने स्कूलों में बच्चों के लिए एक खास मैन्यू तैयार किया है, जिसे तीन हिस्सों में कैलोरी के हिसाब से बांटा गया है। हैल्दी डाइट हैल्थ के लिए जरूरी है यह मैन्यू तैयार किया गया है। जिसे स्कूलों में लॉन्च करने की योजना है। 

दूसरे दिन पहुंचे कई स्पीकर 
6 दिवसीय कांफ्रैंस के दूसरे दिन कई स्पीकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने एन.सी.डी. डिजीज को लेकर अपने विचार रखें। डा. ठाकुर ने बताया कि पी.जी.आई. कम्यूनिटी मैडीसन विभाग मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में कैंसर रजिस्ट्री फॉर कैंसर कंट्रोल पर काफी अर्से से काम कर रहा है। नए प्रोग्राम में कैंसर के साथ-साथ दूसरी नॉन कम्यूनिकेबल बीमारियों को भी शामिल किया गया है। प्रोग्राम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसके आंकड़े आने के बाद इन बीमारियों को रोकने के लिए क्या-क्या रोकथाम किया जा सकता है इसके बारे में कदम उठाए जाएंगे।

bhavita joshi

Advertising