पी.जी.आई. का नया अकैडमिक सैशन कल से

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 06:08 PM (IST)

चंडीगढ़, (ब्यूरो): स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शिक्षा संस्थान (पी.जी.आई.) का नया शैक्षणिक सत्र सोमवार से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में टाटा मैमोरियल कैंसर संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉक्टर आर.ए. बड़वे इस अवसर पर मुख्य मेहमान होंगे जो कि ‘रीजन वर्सिस रिजोर’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे। डॉक्टर बड़वे में ही भारत में अटॉमिक एनर्जी विभाग की स्थापना की है और 1000 ब्रेस कैंसर ग्रस्त महिलाओं पर रिसर्च कर 25 प्रतिशत तक मृत्यु दर कम करने में सफलता प्राप्त की है। नए सत्र में 142 स्टूडैंट्स पी.जी.आई. का हिस्सा बनेंगे जो कि एम.डी., एम.एस., डी.एम., एम.सी.एच. व पीएच.डी. कोर्स करेंगे। इससे पहले पी.जी.आई. देश को 5500 स्पैशिएलिस्ट। 2000 सुपर स्पैशिएलिस्ट व हजारों पोस्ट-ग्रैजुएट डाक्टर व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पैरामैडिकल स्टाफ दे चुका है। संस्थान में 16 एम.डी., 4 एम.एस. व 23 विषयों में डी.एम. कोर्स करवा रहा है, पी.जी.आई. से पढ़ाई कर मैडीकल फील्ड में आए डाक्टर आज देश के बड़े चिकित्सा संस्थानों व विदेशों में टॉप पोजीशन पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News