PGI में एम.एस.सी. नर्सिंग की पहली काऊंसलिंग में  31 में से 30 सीटें फुल

Thursday, Jul 04, 2019 - 11:37 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. में बुधवार को एम.एस.सी. नर्सिंग की पहली काऊंसलिंग हुई। पहले दिन 31 सीटों में से 30 सीट्स पर एडमिशन हो गई, जबकि दूसरी काऊंसलिंग जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी। पी.जी.आई. के पास कुल 31 सीटें हैं, जिनमें से 13 जरनल केटैगिरी की हैं, जबकि 18 रिजर्व कोटे की। खास बात यह है कि 13 जरनल सीट्स में से 8 कैंडीडैंट शहर के कनिका कोचिंग इंस्टीच्यूट के हैं।  एम.एससी. नर्सिंग करने के लिए नॉर्थ इंडिया के स्टूडैंट्स की पहली पंसद पी.जी.आई. होता है। हर साल हजारों की संख्या में स्टूडैंट्स यहां एंट्रैंस एग्जाम देते हैं।

 इस बार भी दूर-दराज से आए स्टूडैंट्स ने इसका रिटन एग्जाम क्लीरियर किया है।  स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसीपल डॉ. संध्या घई के मुताबिक एम.एससी. में हर साल उनके यहां अप्लाई करने वाले स्टूडैंट्स बढ़ रहे हैं, जिसकी सिर्फ एक वजह है कि यहां स्टडैंट्स को एजुकेशन के साथ साथ प्रैक्टिल वर्क काफी सिखाया जाता है। 

डा. घई ने किए टॉपर्स सम्मानित 
सभी आठों स्टूडैंट्स को नाइन की प्रिंसीपल डॉ. घई ने बुधवार को सम्मानित किया। 8 में से 7 स्टूडैंट्स ने पी.जी.आई. के एंट्रैस को क्लीयिर किया है, जबकि एक स्टूडैंट ने पी.जी.आई. समेत एम्स के एंट्रैस को क्रैक करने में सफलता हासिल की है। 

bhavita joshi

Advertising