PGI को मिला सारंगपुर में जमीन का पजेशन

Saturday, Feb 08, 2020 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. को सारंगपुर लैंड का पजेशन मिल गया है। पिछले महीने ही पी.जी.आई. ने एस्टेट ऑफिस को जमीन आवंटन के लिए बाकी बची 24 लाख रुपए की राशि भी जमा करवाई थी। शुक्रवार को  ही पी.जी.आई. को लैंड हैंडओवर हुई है। 

पिछले एक साल से पी.जी.आई. सारंगपुर एक्सटैंशन का मामला अटका हुआ था। पी.जी.आई. डायरैक्टर प्रो जगत राम के मुताबिक लैंड मिलने के साथ ही अब आगे का काम शुरू हो पाएगा जोकि जमीन न मिलने से रुका हुआ था। यह पी.जी.आई. का बहुत बड़ा प्रोजैक्ट है। इसके बनने से पी.जी.आई. में बढ़ते रश को कम किया जा सकेगा। 

सारंगपुर में पी.जी.आई. के एक्सटैंशन प्लान पर लगभग 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पी.जी.आई. ने जो प्लान तैयार किया है, उसके अनुसार ओ.पी.डी. के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए पहले फेज में खर्च करेगा। दूसरे फेज में ट्रामा और ओंकोलॉजी सैंटर पर 400 करोड़ और तीसरे फेज में लर्निंग एंड रिर्सोस सैंटर बनाया जाएगा। चौथे और अंतिम फेज में सारंगपुर में कन्वैंशन सैंटर बनाया जाएगा। 

स्पैशल क्लीनिक रहेंगे पी.जी.आई. में ही :
ऑर्किटैक्ट को काम देना पहला प्रोसैस रहेगा। जिसके बाद आगे का काम शुरू होगा। पी.जी.आई, ओ.पी.डी. को शिफ्ट करना पहली प्राथमिकता है। पिछले कई सालों से ओ.पी.डी. में मरीजों का रश बढ़ता जा रहा है। लेकिन न्यू ओ.पी.डी. में चलने वाले स्पैशल क्लीनिक पी.जी.आई. में ही रहेगा। 

जिससे स्पैशल क्लानिक वालें मरीजों को अच्छी तरह इलाज मिल सकेगा। क्योंकि मरीजों का रश  कम होगा। साथ ही ट्रॉमा सैंटर को भी ओ.पी.डी. के साथ शिफ्ट किया जाने की योजना है। वहीं ओ.पी.डी. में खाली होने वाली जगह को भी इस्तेमाल किया जाएगा। या तो वहां कुछ ओर स्पैशल क्लीनिक खोंले जाएंगे या फिर फैकल्टी को वह आलॉट किए जाएंगे। 

Priyanka rana

Advertising