पी.जी.आई. के डायरैक्टर डा. जगत राम रिटायर, प्रो. सुरजीत सिंह होंगे नए ऑफिशिएटिंग डायरैक्टर
punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 09:57 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): पी.जी.आई. स्टाफ और फैकल्टी ने शनिवार को डायरैक्टर पी.जी.आई. डा. जगत राम को विदाई दी। 55 महीनों के अपने डायरैक्टर के कार्यकाल से वह रिटायर्ड हो गए। वहीं पीडियाट्रिक डिपार्टमैंट के हैड प्रो. सुरजीत सिंह पी.जी.आइ. के नए ऑफिशिएटिंग डायरैक्टर होंगे। प्रो. सिंह अगले छह महीने या पी.जी.आई. को रैगुलर डायरैक्टर मिलने तक डायरैक्टर के पद पर रहेंगे। पी.जी.आई. एस्टेब्लिशमैंट ब्रांच ने यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि पी.जी.आई. में रैगुलर डायरैक्टर नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पी.जी.आई. ने नए डायरैक्टर के लिए आवेदन मांगे थे। जो आवेदन आए हैं उनमें योग्यता और नियमों के आधार पर नाम हैल्थ मिनिस्ट्री को भेजे जा चुके हैं।
नए ऑफिशिएटिंग डायरैक्टर डा. सुरजीत सिंह ने बताया कि यह अंदाजा नहीं था कि उनके नाम का सिलैक्शन होगा। आज हम जो कुछ भी हैं पी.जी.आई. की बदौलत हैं। पी.जी.आई. जैसा संस्थान नहीं हो सकता है। पिछले दो साल हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम इसी तरह से मेहनत से काम करते रहें, क्योंकि यही हमें पी.जी.आई. ने सिखाया है।
इस मौके पर डीन रिसर्च डा. जी.डी. पूरी, डीन रिसर्च डा. ए.के. गुप्ता, डिप्टी डायरैक्टर कुमार गौरव धवन, एफ.ए. कुमार अभय समेत कई सीनियर फैकल्टी मौजूद रही। डिप्टी डायरैक्टर कुमार गौरव धवन ने कहा कि डायरैक्टर डा. जगत राम की गाइडैंस में पी.जी.आई. ने काफी ग्रो किया है, जिसकी वजह से आज पी.जी.आई. की गिनती टॉप मैडीकल संस्थान में होती है। उनका अपने सभी स्टाफ के साथ खास नाता रहा है, जिसकी बदौलत कभी कोई दिक्कत नहीं आई।