पी.जी.आई. से गायब हुआ अमरीकी नागरिक

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): अमरीका से आया एक टूरिस्ट पी.जी.आई. के आइसोलेशन वार्ड से गायब हो गया जिससे अस्पताल प्रशासन और यू.टी. हैल्थ प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हैल्थ डिपार्टमैंट की आई.डी.एस.पी. टीम ने युवक को खोजा तो जाकर अधिकारियों की जान में जान आई। इसके बाद युवक की काऊंसलिंग की गई व गवर्नमैंट मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। यह युवक यू.एस.ए. से 19 फरवरी को दिल्ली पहुंच था और इसके बाद यह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का साइकिल से दौर कर चुका है। इसे फ्लू की तरह के लक्षण थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News