कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों का ठेकेदार कर रहे शोषण

Wednesday, Jan 23, 2019 - 01:47 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ठेकेदार के शोषण से आहत हैं। ठेकेदार ई.पी.एफ. अकाऊंट में उनका पैसा जमा भी करवाया है या नहीं, इस बारे उन्हें पता ही नहीं है, बल्कि इस बारे में पी.एफ. कार्यालय में पता किया पर बहां भी संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। महासचिव श्रीपाल ने बताया कि लाइन सर्विस ठेकेदार जनवरी 2013 में आया 30 अप्रैल 2013 तक का ई.पी.एफ. दिल्ली ई.पी.एफ. अकाऊंट मे डाला। उसका आज तक वर्कर को कोई पता नहीं।  

1 जून 2017 को बी.वी.जी. कंपनी का ठेकेदार आया और उसने भी नवम्बर 2017 तक का ई.पी.एफ. दिल्ली अकाऊंट में डाला। दिसम्बर 2017 को चंडीगढ़ में अकाऊंट खोला, इस तरह से हमारे पी.जी.आई. सफाई कर्मचारी वर्करों के 4 अकाऊंट हो गए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या पर 15 दिन के अंदर सभी वर्करों का अकाऊंट एक नहीं हुआ तो पी.जी.आई. सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।

Priyanka rana

Advertising