फरवरी में तैयार होगा PGI का 250 बैड वाला अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 12:41 PM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : नए साल पर हमारी कोशिश है कि पुराने प्रोजैक्ट्स को इस साल पूरा किया जाए। इसमें 250 बैड का अस्पताल शामिल है। यह पी.जी.आई. के ड्रीम प्रोजैक्ट्स में से एक है, जिसका कंस्ट्रक्शन का काम साल 2013 में शुरू किया गया था। 

पी.जी.आई. डायरैक्टर डा. जगत राम के मुताबिक पिछले साल के आखिर तक इसे पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ टैक्नीकल चीजों पर काम किया जा रहा है। बड़े प्रोजैक्ट्स पर देरी होना कोई नई बात नहीं है लाखों लोगों की जिंदगी इस पर निर्भर होती है। हालांकि इसे बनने में कई मुश्किलें आईं, जिसके कारण इसके निमार्ण में देरी हुई है। यह 250 बैड का अस्पताल फरवरी तक तैयार हो जाएगा। मैं खुद रोजाना इसका जायजा लेने जाता हूं। 

पुराने प्रोजैक्ट्स पर रहेगा फोकस :
पी.जी.आई. देश के बैस्ट अस्पतालों में है। संस्थान के डायरैक्टर और डाक्टर के तौर पर हर चीज देखनी पड़ती है। हमारा मकसद इस साल पुराने प्रोजैक्टस पर काम शुरू करना है। इस साल मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर का नींव पत्थर रखा। इसके लिए 485 करोड़ सैंक्शन हुए हैं। 

पी.जी.आई. में ही 495.31 करोड़ से 300 बैड के न्यूरो साइंस सैंटर भी बनाया जाएगा। 6 मंजिला सैंटर के कंस्ट्रक्शन के टैंडर का यू.टी. से सारंगपुर लैंड को लेकर बात चल रही है। ट्रॉमा सैंटर, न्यू ओ.पी.डी. व दो नए विभाग पी.जी.आई. सारंगपुर लैंड पर बनाएगा। गर्वनिंग बॉडी में प्रोपोजल भी पेश किया जा चुका है। जमीन को लेकर यू.टी. से बात चल रही है। रिस्पांस काफी पॉजीटिव है।

200 करोड़ पहुंचा बजट :
100 करोड़ की लागत अस्पताल का काम शुरू हुआ था। देरी होने से आज बजट 200 करोड़ तक पहुंच गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से बन रहे अस्पताल में रेडियोथैरेपी, ओनकोलॉजी, एंडोक्राईनोलॉजी, हैपोलॉजी और ई.एन.टी. विभाग शिष्ट होंगे। मॉर्डन मॉडूयलर ऑपरेशन थिएटर के साथ ही प्राइवेट वॉर्ड्स की भी व्यवस्था यहां होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News