बीड़ी पीने पर कांस्टेबल ने PGI के सफाई कर्मचारी को पीटा

Sunday, Aug 26, 2018 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : पी.जी.आई. के बाहर बीड़ी पी रहे सफाई कर्मचारी को ट्रैफिक कांस्टेबल ने पिटाई कर दी। सिर पर कड़ा लगने से सफाई कर्मचारी के सिर में तीन टांके लगाए गए। सफाई कर्मचारी नयागांव निवासी कुलदीप ने शिकायत पी.जी.आई. चौकी में की। 

आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल विकास ने उसकी पिटाई की है। पी.जी.आई. चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुलदीप ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह पी.जी.आई. में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता है। शनिवार सुबह वह चाय पी.जी.आई. के गेट पर आया था। पी.सी.आर. ने कुलदीप को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।
 

Priyanka rana

Advertising