एक रिटायर्ड कर्मी से अवैध तरीके से ली जा रही सेवाएं

Wednesday, Aug 22, 2018 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : एंटी क्रप्शन फ्रंट पी.जी.आई. ने हैल्थ मिनिस्टर जे.पी. नड्डा को शिकायत दी है कि पी.जी.आई. के पूर्व रिटायर्ड कर्मी की संस्थान में इल-लीगल तरीके से सेवाएं ली जा रही हैं। वहीं पी.जी.आई. के दूसरे रिटायर्ड कर्मियों को एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। 

शिकायत में लिखा गया है कि संस्थान में पी.पी.एस. की पोस्ट से रिटायर हुए एक कर्मी से अब भी इल-लीगल तौर काम कर रहे हैं। जनवरी 2010 में रिटायर होने के बाद पूर्व डायरैक्टर ने उन्हें रि-ज्वाइन करवा दिया था। 

यही नहीं उन्हें नियमों के विरुद्ध जाकर फाइनैंशियली बैनीफिट्स दिए जा रहे हैं। 8 साल से पूर्व कर्मी को दिए जा रहे इन बैनीफिट्स की रिकवरी की बात भी कही गई है। शिकायत के साथ ही पूर्व कर्मी के संस्थान में मौजूद कई फोटोग्राफ्स भी हैल्थ मिनिस्टर को भेजी गई है। 

फ्रंट के चैयरमैन सुभाष चंद्रा ने बताया कि उन्होंने पी.जी.आई. अकाउंट ऑफिसर से पूर्व कर्मी को मिल रहे फाइनेंशियल बैनीफिट्स के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही। 

विजीलैंस ने कहा रिकवरी करो :
इस मामले की शिकायत विजिलैंस को भी की गई है जिसके जवाब में विजिलैंस ने फाइनैंशियल बैनीफिट्स की रिकवरी की बात कही है। इसके जवाब में पी.जी.आई. अथॉरिटीस का कहना है कि पूर्व रिटायर्ड कर्मियों को अगर गलती से कुछ पे हो गया तो वह इसकी रिकवरी नहीं कर सकते, जबकि एंटी क्रप्शन फ्रंट का कहना है कि यह सारे लाभ रिटायरमैंट के बाद दिए गए हैं। ऐसे में यह नियम यहां लागू नहीं होता। 

पी.जी.आई. में नो एंट्री :
एक तरफ जहां पी.जी.आई. में रिटायर्ड कर्मी के सेवाएं ली जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर पी.जी.आई. प्रशासन ने हाल ही में एक सकुर्लर जारी किया है जिसमें लिखा गया है कि पी.जी.आई. एडमिनिस्ट्रेशन में किसी भी रिटायर्ड कर्मी की एंट्री पर मनाही है। 

Priyanka rana

Advertising