PGI : फिलहाल नहीं खुलेगी OPD, कल से शुरू होगी टेली कंसल्टेशन सर्विस

Sunday, May 17, 2020 - 12:31 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : लॉकडॉऊन 4 में बेशक कुछ चीजों के लिए रिलैक्सेशन मिले, लेकिन फिलहाल पी.जी. आई. में ओ.पी.डी. सर्विस बंद ही रहेगी। डायरैक्टर जगतराम ने बताया कि कंडीशन और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पी.जी.आई. में टेली कंसल्टेशन सर्विस शुरू करने जा रहे हैं। 

यह टेलीफोनिक कंसल्टेशन सोमवार से शुरू होने जा रही है। नॉन कोविड मरीजों को टेलीफोन पर मैडीकल ट्रीटमैंट और मैडीकल एडबाइज मिल सकेगी । पी.जी. आई. की ओर से ऑफिशियल साइट पर इसके लिए हर ओ.पी.डी. के नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सुबह 8 से 9 बजे तक सोमवार से शनिवार को अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

10 से 5 बजे के बीच आएगा फोन :
एक बार मरीज अपना रजिस्ट्रेशन कर देगा, जिसके बाद उसे ओ.पी.डी. से सुबह 10 से शाम के 5 बजे के बीच पी.जी.आई. की ओर से कंसल्टेशन के लिए फोन आएगा। पी.जी.आई. की ओर कहा गया है कि मरीज अपना फोन नंबर व्हाट्सएप्प वाला दें। 

इन नंबर पर सकते हैं संपर्क :

न्यू ओ.पी.डी.                  0172-2755991 
एडवांस आई सैंटर            01722755992 
एडवांस कार्डियक सैंटर      01722755993 
एडवांस पीडियाट्रिक सैंटर   01722755994 
ओरल हैल्थ साइंस सैंटर    01722755995  

Priyanka rana

Advertising