PGI में डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, OPD रहेगी बंद

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 08:19 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : ऑल इंडिया लैवल पर एन.एम.सी. बिल-2019 को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी को देखते हुए पी.जी.आई. रैजीडैंट डॉक्टर्स शनिवार को अनिश्तकालीन स्ट्राइक पर रहेंगे। इस कारण पी.जी.आई. ने ओ.पी.डी. बंद करने का फैसला लिया है। 

पी.जी.आई. ए.आर.डी. (एसोसिएशन ऑफ रैजीडैंट डॉक्टर्स) ने डायरैक्टर को स्ट्राइक का नोटिस दे दिया है। प्रैसीडैंट डॉ. उत्तम ठाकुर के मुताबिक एन.एम.सी. बिल को बिना किसी अमैंडमैंट के पास कर दिया गया है, जो मैडीकल फील्ड के लिए सही नहीं है। 

ऑल इंडिया लैवल पर इसका विरोध किया जा रहा है, जिसमें पी.जी.आई. भी साथ है। पी.जी.आई. में ओ.पी.डी. सर्विस बंद कर दी गई है, लेकिन दूसरी सभी एमरजैंसी व आई.सी.यू. सर्विस जारी रहेगी। विदित रहे कि रैजीडैंट डाक्टर्स ने वीरवार रात को 8 से 10 बजे तक एमरजैंसी सर्विस बंद कर दी थी।

फैकल्टी व नर्सिंग स्टाफ को किया अलर्ट :
पी.जी.आई. डायरैक्टर ने स्ट्राइक को देखते हुए देर शाम सारी फैकल्टी व नर्सिंग स्टाफ व ओ.टी. टैक्निशियंस को इन्फोर्म कर दिया है कि ड्यूटी पर तैनात रहें, ताकि एमरजैंसी व ऑपरेशन में किसी तरह की दिक्कत न आए। वहीं जी.एम.सी.एच.-16 व जी.एम.सी.एच-32 में ओ.पी.डी. सहित सभी एमरजैंसी सर्विस जारी रहेगी। 

एमरजैंसी में सर्जरी को अनदेखा नहीं किया जाएगा :
स्ट्राइक को देखते हुए पी.जी.आई. ओ.पी.डी. के साथ ही सभी इलैक्टिव सर्जरी भी पोस्टपोन कर दी हैं। रोजाना सर्जरी के आंकड़ों को देखें तो यहां 400 के करीब ऑपरेशन होते हैं। हालांकि एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि किसी भी तरह की एमरजैंसी में सर्जरी को अनदेखा नहीं किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News