पी.जी.-सी.ई.टी. टैस्ट होंगे ऑनलाइन

Friday, Jun 29, 2018 - 10:52 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में एंट्रैंस टैस्ट अब ऑनलाईन होंगे। पी.यू. प्रबंधन की योजना है कि सभी एग्जामिनेशन ब्रांचिस कम्प्यूटरीकृत हों। पहले फेज में एम.ई., पी.जी., सी.ई.टी., यू.आई.एम.एस. के टैस्ट ऑनलाइन होंगे। इसके लिए 4 करोड़ का बजट भी रखा है। एग्जाम का रिजल्ट भी उसी समय आ जाएगा। साथ ही पी.यू. प्रबंधन की योजना है कि स्टूडैंट पोर्टल बनाया जाएगा, जिस पर स्टूडैंट की सारी जानकारी मौजूद होगी। 

 

इसमें अगर स्टूडैंट रि-अपीयर के लिए आवेदन करता है तो उन्हें सिर्फ फार्म भरकर रोल नंबर ही फीड करना होगा। बाकी जानकरी पी.यू. प्रंबधन के पास एक क्लिक से आ जाएगी। इससे स्टूडैंट को आवेदन करने के लिए बार-बार सर्टीफिकेट जमा नहीं करवाने होंगे। वहीं  शेयर एग्जामिनेशन चार्टर में स्टूडैंट को रिजल्ट डिक्लेयरेशन के बारे में भी पता लग जाएगा। 

 

पी.यू. के सभी विभाग आपस में इंट्रा ब्रांचिस नैटवर्किंग से जुड़े होंगे, जिससे सभी विभागों को एक-दूसरे की जानकारी हो। प्रो. परविंदर के मुताबिक यूनिक एग्जामिनर मैनेजमैंट पोर्टल बनाया गया है और 52 कॉलेजो के शिक्षक इससे जुड़े हैं। पोर्टल पर शिक्षक खुद ही जानकारी दे सकते है कि उन्हें कौन सी आंसरशीट चैक करनी है, जिसे वह कालेज में बैठे-बैठे चैक कर सकते हैं। इससे शिक्षकों के कैंपस में आने का टीए-डीए भी बचेगा। इससे पी.यू. को आर्थिक  लाभ होगा। 

 

नेड से डिग्री दी जा सकती है अगले साल
यू.जी.सी. की तरफ से नोटिफिकेशन है कि स्टूडैंट्स को नैशनल अकैडमिक डिस्पॉजिटरी (नेड) में ऑनलाईन डिग्री दी जाए। सैशन-2018 मार्च में हुई कन्वोकेशन में पीएच.डी. डिग्री आनलाईन दी गई है। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंद्र ने बतायाकि पी.यू. में कुल 269 कोर्स करवाए जाते हैं। इनके लिए 8344 प्रश्न पत्र छपवाए जाते हैं। इस बार परीक्षाओं से उन 6 शिक्षकों को डीबार किया गया है, जिन्होंने आसरशीट सही तरीके से जांची नहीं है। 

 

इस सीमैस्टर में 50 स्टूडैंट्स किए गए रिपोर्ट 
प्रो. परविंद्र ने बताया कि  परीक्षा केंद्रों पर अधिक फ्लाइंग स्क्वायड लगाने पर इस सीमैस्टर में सिर्फ 50 स्टूडैंट रिपोर्ट किए गए हैं। जो नकल करते हुए या परीक्षा के समय मिस फेयर व्यवहार करते हुए पकड़े गए। 

 

कनाडा जाने वाले स्टूडैंट्स 99.9 फीसदी 
प्रो. परविंद्र ने बताया कि ट्रांसक्रिप्ट लने वाले 99.9 फीसदी स्टूडैंट कनाडा जाने वाले होते हैं। स्टूडैंट को फिलहाल 15 दिन में ट्रांसक्रिप्ट दे दी जाती है, लेकिन ऑनलाईन सिस्टम शुरू होने पर  स्टूडैंट का समय बचेगा। 

 

इतनों ने एंट्रैंस टैस्ट में किया आवेदन 
क्लास                               स्टूडैंट     
सी.ई.टी. (यू.जी.)                        8 हजार 791
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी            225 (एपटिच्यूट टैस्ट)
बी.ए/बी.कॉम एल.एल.बी.           5 हजार 78 स्टूडैंट 
पी.यू. एल.एल.बी. (थ्री ईयर)           2 हजार 707
सी.ई.टी. पी.जी.                       15 हजार 552 (पी.जी. कोर्सिस)
एम.फिल/पीएच.डी.               दो हजार 467 (59 विषय)
पी.यू. लिट.                                370
एम.बी.ए एग्जीयूटिव         रजिस्ट्रेशन जारी         
इन सभी स्टूडैंट का  रिजल्ट  10 से 15 दिन में घोषित कर दिया गया।   

Punjab Kesari

Advertising