PG की भयंकर आग में 45 मिनट फंसी रही लड़कियां

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : चश्मदीद जगदीप महाजन ने बताया कि पी.जी. में धुआं ज्यादा फैल गया था। इस कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। एक युवती ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग मार दी। उन्होंने बताया कि तीन लड़कियों को आग लगने के 45 मिनट बाद फायर कर्मियों ने झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला है।

प्लास्टिक का धुआं बना आग बुझाने में अड़चन :
फायर स्टेशन मास्टर लाल बहादुर गौतम ने बताया कि प्लास्टिक का धुआं होने के कारण फायरकर्मी कमरों में नहीं जा पा रहे थे। बड़ी मुश्किल से आग बुझाकर फायर कर्मी कमरों में घुसे और कमरे में फंसी दो युवतियों को दीवार तोड़कर झुलसी हालत में और एक युवती को बैडरूम से बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। 

तीनों छात्राएं पढ़ाई के लिए आई थीं चंडीगढ़ :
गर्ल्स पी.जी. में आग लगने से जान गंवाने वाली तीनों युवतियां अपना-अपना घर छोड़कर पढ़ाई करने चंडीगढ़ आई हुई थी। जांच में पता चला कि मुस्कान सैक्टर 32 स्थित एस.डी. कॉलेज में एम. कॉम, पाक्षी एस.डी. कॉलेज में बी.बी.ए. और रिया सैक्टर-36 स्थित आलयांस फ्रांसेस से फ्रैंच का कोर्स कर रही थी। वहीं घायल जैसमीन एस.डी. कॉलेज से बी.ए. और फैमिना नैट की तैयारी कर रही हैं।

पी.जी. कर रखा था सबलैट :
सूत्रों के अनुसार सैक्टर-32 स्थित कोठी नं 3325 मेें गर्ल्स पी.जी. अवैध चल रहा था। कोठी के बाहर मालिक गौरव अनेजा का नाम लिखा हुआ था। सूत्रों से पता चला कि कोठी मालिक ने पी.जी. चलाने के लिए किसी व्यक्ति को दे रहा था। उस व्यक्ति ने गर्ल्स पी.जी. में केयर टेकर रखा था। केयर टेकर ही पी.जी. चला रहा था। 

इन सैक्टरों में चल रहे हैं अधिकांश पी.जी. :
शहर में केवल 20 पी.जी. ही एस्टेट आफिस के पास रजिस्टर्ड हैं। सबसे अधिक पी.जी. सैक्टर-15, 16, 7, 8, 10, 18, 19, 21, 35, 36, 37, 40, 42, 44 में चल रहे हैं। यही नहीं एक एक कमरे में चार से पांच स्टूडैंट्स तक रखे हुए हैं।

पी.जी. संचालकों को एस्टेट ऑफिस में देनी होगी जानकारी :
-संचालक और मालिक का नाम।
-पी.जी. का एरिया।
-पी.जी. में कितने लोग रह रहे हैं और कितने लोगों को रखा जा सकता है।
-एस्टेट ऑफिस की ओर से आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News