सैक्टर-56 पैट्रोल पंप जान-बूझकर रोज 2-3 घंटे किया जा रहा बंद

Saturday, Jul 17, 2021 - 01:03 AM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा) : चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट कॉरपोरेशन (सिटको) के सैक्टर-56 स्थित पैट्रोल पंप को जान-बूझकर रोज दो से तीन घंटे बंद किया जा रहा है। इसके चलते सिटको को लाखों रुपए का नुक्सान झेलना पड़ रहा है। यह आरोप सिटको वर्कर्स यूनियन ने लगाए हैं और इस संबंध में मैनेजिंग डायरैक्टर सिटको को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। 

 


निजी पैट्रोल पंपों को फायदा पहुंच रहा 
यूनियन प्रधान बलदेव राज ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है कि सिटको के सैक्टर-56 स्थित पैट्रोल पंप को रोज दो से तीन घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। अंडरग्राऊंड टैंक में फ्यूल न होने के चलते ऐसा किया जा रहा है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ पैट्रोलियम कंपनियों को समय पर फ्यूल की डिलीवरी के लिए पेमैंट नहीं कर रहा है। रोज कुछ घंटों के लिए पंप बंद होने के चलते आसपास के अन्य निजी पैट्रोल पंपों को फायदा पहुंच रहा है। इसकी गंभीरता से जांच करने की जरूरत है, ताकि मामले में जल्द कार्रवाई की जा सके व विभाग को और नुक्सान न झेलना पड़े।


समय पर पेमैंट करे सिटको
सिटको प्रोग्रेसिव यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद ने कहा कि इसमें कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है। सिटको को समय पर पेमैंट करनी चाहिए, ताकि पैट्राल पंप पर फ्यूल खत्म न हो और पंप को बंद करने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि विभाग को इस संबंध में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। 

ashwani

Advertising