पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग को काटा, कुत्ते को पकडऩे नाकाम पुलिस और निगम कर्मचारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 09:05 AM (IST)

मोहाली (राणा): फेज- 1 में एक पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग को काट दिया। इसके बाद मामला तब मामला गर्मा गया जब बुजुर्ग द्वारा शिकायत करने पर निगम कर्मचारी इस पालतू कुत्ते को पकडऩे पहुंचे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। देर रात तक पुलिस और निगम की कुत्ता पकडऩे वाली टीम के कर्मचारी कुत्ते को पकडऩे के लिए जद्दोजहद करते रहे पर मालिक ने कुत्ता पुलिस और निगम कर्मचारियों को नहीं सौंपा। हरनेक सिंह भड़ी नामक जिस बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा वह पूर्व मैंबर पार्लियामैंट सुखदेव सिंह लिबड़ा के राजनैतिक सलाहकार रह चुके हैं। फेज-1 के मकान नंबर एच.ई.-155 निवासी मनजीत सिंह भड़ी ने बताया कि उसके पिता हरनेक सिंह भड़ी (80 वर्ष) घर के पास वाले पार्क में सुबह सैर करने जा रहे थे। 

 

जब वह फेज-1 में कनाल की कोठियों के पास से गुजर रहे थे तो एक कोठी के बाहर घूम रहे पालतू कुत्ते ने उनकी टांग और बाजू पर काट लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें टीके लगाए गए। इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम को दी। जब निगम की कुत्ता पकडऩे वाली टीम उक्त पालतू कुत्ते वाले घर गई तो मालिक ने कुता टीम के सुपुर्द करने से मना कर दिया और निगम की टीम वापस लौट गई। हरनेक सिंह ने फिर शिकायत डी.सी. मोहाली से की जिसके बाद निगम की टीम फिर पुलिस को साथ लेकर पहुंची। हैरानी की बात ये रही कि देर रात तक जद्दोजहद करने के बावजूद भी निगम टीम कुत्ते को लेकर नहीं जा सकी और टीम दूसरी बार भी बैरंग लौट गई।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News