रोमांटिग गाना ''मुझ में’ लोगों को आ रहा पसंद

Thursday, Mar 17, 2022 - 08:56 PM (IST)

रोमांटिग गाना 'मुझ में’ लोगों को आ रहा पसंद

अनुराग हलदर ने लिखा है यह गाना, हाल ही में किया गया है रिलीज

चंडीगढ़ :  हाल ही में रिलीज 'मुझ में’ रोमांटिक गाना जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में मुख्य किरदार की भूमिका में रूपम और दिशा हैं। गाने के लेखक, गायक अनुराग हलदर ने बताया कि इसे लद्दाख में फिल्माया गया है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। गीतकारके तौर पर बिस्वरूप हाउलडेर ने साथ दिया है। यह गाना ज्यादा उन लोगों को सपर्मित है जिन्होंने जीवन में अपने प्यार को जीया है। यह विश्वास करना काफी कठिन है कि आप अपना प्यार खो सकते हैं। इसमें दिखाया गया कि कैसे दो जोड़े अपने सपनों के जरिए अपने प्यार को जीते थे। गाने का डायरैक्टन सौरदीप चौधरी ने किया है। हलदर ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि लद्दाख में भारी स्नोफॉल के चलते वहां फंस गए थे। लेकिन बचाव हो गया था। वीडियो को शूट करने में करीब 8 दिन बीतने के बाद गाना पूरी तरह शूट हो पाया। लद्दाख में शूटिंग के वक्त माइनक 27 डिग्री सैल्सियस तापमान था। इतने कम तापमान में शूटिंग करने में दिक्कतें आ रही थीं। टीम के मैंबर्स कनैक्ट नहीं हो पा रहे थे। लेकिन बड़ी मुश्किल से गाने की शूटिंग पूरी कर पाए। बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर 84000 व्यूज को पार कर चुका है। वहीं क्रिएटिव डिजाइन वाइला डिजी ने किया है। लद्दाख की लोकेशन ने इस गाने की खूबसूरती बढ़ा दी है। जिसके कारण यह और भी ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है।

Dishant Kumar

Advertising