मोरनी के टिक्करताल के कई गांव के लोगों को मोबाइल सिगनल का इंतजार

Saturday, Feb 27, 2021 - 10:59 PM (IST)

मोरनी (अनिल): प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोरनी के टिक्करताल में कई गांव मोबाइल टावर होने के बावजूद मोबाइल सिगनल को तरस रहे हैं। बिना सिगनल लोगों के मोबाइल ठप्प होकर रह गए हंै। लोगों को जरूरी बात करने के लिए गांव से दूर सिगनल की तलाश में जाना पड़ता है।

 

टिक्कर पंचायत की महिला सरपंच प्रोमिला देवी, पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव भोगपुर, टिक्कर, ढीढण, बराट तथा बालग पंचायत के गांव गझान, रसून आदि में टिक्करताल में लगे बी.एस.एन.एल. के टॉवर के सिगनल नहीं आ रहे हंै। जिसके कारण ग्रामीणों को आज संचार क्रांति होने के बावजूद सिगनल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों में इस बात का रोष है कि जहां हर गांव और शहर में 4जी की सुविधा के दावे किए जाते हंै। वहीं देश विदेश में प्रसिद्ध टिक्करताल में आने वाले सैलानियों को कई स्थानों पर सिगनल के लिए भटकना पड़ रहा है।

जिक्रयोग्य है कि हरियाणा के एकमात्र हिल्ज स्टेशन टिक्करताल में वीकैंड पर हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हंै। वहीं विभाग के एस.डी.ओ. परमवीर सिंह ने कहा कि मोबाइल टावर को शीघ्र ही चैक करवाया जाएगा।
 

Vikash thakur

Advertising