पटियाला की राव नदी के साथ काट दी अवैध कॉलोनी

Tuesday, Feb 23, 2021 - 12:09 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी): नयागांव में बिना परमिशन के पटियाला की राव नदी के साथ ही अवैध कॉलोनी काट दी गई है। लैंड माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि नदी के बीच में से ही इस अवैध कॉलोनी के लिए रास्ता निकाल दिया गया है। पटियाला की नाव नदी के पार कई एकड़ जमीन में यह कॉलोनी काटी  गई है। इसमें बकायदा सड़क बनाने के लिए कई जगह से मार्किंग की गई है। रास्ते के दोनों साइड लगाए गए पत्थरों पर बाकायदा सफेदी की गई है।

 


नदी पार बनाई जा रही इस कॉलोनी में 3 से 4 लाख रुपए प्रति मरला के हिसाब से प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लोगों को चंडीगढ़ पी.जी.आई., यूनिवर्सिटी, सुखना लेक व रॉक गार्डन नजदीक होने का लालच भी दिया जा रहा है। लैंड माफिया की ओर से लोगों को बताया जाता है कि यहां जमीन खरीदने का फायदा यह भी है कि नयागांव के जाम से उन्हें नहीं जूझना पड़ेगा। 
 

ashwani

Advertising