पड़ोसन को बदनाम करना पड़ा महंगा, देना होगा 10 हजार जुर्माना

Wednesday, Oct 03, 2018 - 12:12 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक महिला को अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला को बदनाम करना महँगा पड़ गया। सैक्टर-30 की हरप्रीत सिंह की शिकायत पर जिला अदालत ने इसी सैक्टर की रहने वाली सुमन सैणी पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। अगर सुमन ने यह रकम अदा नहीं की तो उन्हें 15 दिन जेल जाना होगा। 

सुमन ने अपने आस-पड़ोस में यह बात फैला दी थी कि हरप्रीत ने किसी शादी में जाने के लिए उसके गहने लिए थे और वापिस नहीं किए। साथ ही सुमन ने हरप्रीत पर उसके गहने चोरी करने का भी आरोप लगाया। जब यह बात आस-पड़ोस में फैली तो उनकी बदनामी हुई। हरप्रीत ने सुमन के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया। उनकी शिकायत पर चार साल बाद यह फैसला सुनाया गया।      
 

Priyanka rana

Advertising