ट्राईसिटी में 124 लोग कोरोना संक्रमित

Friday, Dec 25, 2020 - 10:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शुक्रवार को शहर में 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 21 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 19345 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 936 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 97 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है।

 

52 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। अब एक्टिव केस 345 तक रह गए हैं। अभी तक शहर में 314 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। पंचकूला में 40 और मोहाली में 48 मामले सामने आए। राहत की बात है कि ट्राईसिटी में शुक्रवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।
 

AJIT DHANKHAR

Advertising