कम पटाखे जलने के बाद भी मरीजों की तादाद रही ज्यादा

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 08:50 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : आई इंजरी को लेकर जहां पी.जी.आई. में इस बार पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मरीज पहुंचे। जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी रही। आई डिपार्टमैंट के हैड डा. सुदेश आर्य ने बताया कि उनके यहां 9 लोग आई इंजरी को लेकर पहुंचे थे। जिनमें से 2 की हालत काफी नाजुक है। वहीं दीवाली की रात ही एक मरीज का एमरजैंसी ऑपरेशन करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी मरीजों की उम्र 15 वर्ष के बीच में है। 

 

डाक्टर्स की माने तो 2 मरीज पटाखे देखते वक्त जख्मी हुए जबकि 7 मरीज पटाखे चलाते वक्त घायल हुए हैं। आई. इंजरी के साथ ही अस्पताल में पटाखों की वजह से झुलसने से 4 मामलें सामने आए है जिन्हें मामूली चोटें आई थी। जिसमें से 3 लोगों को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 अस्पताल में पटाखों के कारण 39 मरीज माइनर इंजरी को लेकर एमरजैंसी में पहुंचे। जिनकों प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही 8 लोग आई इंजरी को लेकर पहुंचे। कुल मिलाकर 96 मरीज अस्पताल में रजिस्टर किए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News