हैल्थ केयर पर जी.एस.टी. का आंशिक असर

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 12:00 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) आज से लागू हो रहे जी.एस.टी. का हैल्थ केयर पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दूसरी चीजों के साथ ही हैल्थ केयर पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ेगा। चंडीगढ़ कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय आंनद की माने तो कुछ दवाईयों पर टैक्स रेट जरूर बढ़ा है जो 5 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत व 12.5 से 18 प्रतिशत हो गया है लेकिन दूसरी चीजों के मुकाबले यह बहुत कम है।

साथ ही उन्होंने बताया कि जी.एस.टी. लागू के 15-20 दिन दवाईयों की शोर्टेज जरूर होगी क्योंकि नए नियम के मुताबिक सिस्टम अपग्रेड अभी नहीं हुआ हैं। डिस्ट्रीब्यूटर रिटेलर्स को सामान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं लाइफ सेविंग दवाईयों पर इसका कोई इफैक्ट्स नहीं पड़ा है न ही इन दवाईयों पर कोई एक्साइज लगाई गई है और न ही वैट।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News