GMCH -32 में बनेगी 2000 कारों के लिए पार्किंग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन) : गवर्नमैंट मैडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के 28 साल का जश्न मनाया। समारोह में सांसद किरण खेर मुख्य अतिथि, जबकि मेयर राजेश कालिया बतौर गेस्ट आफ ऑनर मौजूद रहे।  जी.एम.सी.एच.-32 के डायरैक्टर प्रिंसिपल प्रो. बी.एस. चवन ने इस मौके पर बीते एक साल में कालेज एवं अस्पताल की उपलब्धियां बताई। 

 

उन्होंने बताया कि जी.एम.सी.एच.-32 को देशभर के मैडीकल कालेजों में सातवां स्थान मिला है। कालेज ने दो प्वाइंट्स से अपने रैंक में सुधार किया है। मैडीकल कौंसिल आफ इंडिया ने 150 स्टूडैंट्स को वर्तमान शैक्षिक सत्र में भर्ती करने की अनुमति दे दी। कालेज में डीएम इन नियो नेटोलॉजी, सैक्टर-48 के नए बने अस्पताल को जी.एम.सी.एच.-32 के साथ इंडोर फैसिलिटी के लिए जोड़ दिया गया। 

 

इसमें डर्मेटोलॉजी, ई.एन.टी., साइकैट्री और रेडिएशन ओंकोलॉजी के विभागों को वहां भेजा जाएगा। 87 नई स्टाफ नर्सों को नियुक्ति दी गई है।  डा. चवन ने बताया कि जी.एम.सी.एच.-32 के कई प्रोजैक्ट पाइपलाइन में हैं जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों के लिए मल्टी लैवल पार्किंग, सैक्टर 48 में स्टूडैंट्स के लिए हास्टल बनाने, कार्डियोलॉजी में डीएम व कार्डियो थौरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी एवं न्यूरो सर्जरी में जी.एम.सी.एच. कराने की शुरुआत की गई है। 

 

एमरजैंसी एंड ट्रॉमा ब्लॉक एवं मदर एंड चाइल्ड ब्लाक को क्रमश: 52  करोड़ व 32 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जी.एम.सी.एच. 32 ने वैस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ स्टूडैंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एम.ओ.यू. साइनकिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News