कुछ स्टूडेंट्स को राजनीति, तो कुछ को लुभाता है फंड
punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 02:44 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों के लिए स्टूडैंट के बीच चुनावी विवाद सैशन शुरू होते ही शुरू हो जाता है। कुछ स्टूडैंट राजनीति में जाने के लिए चुनाव लड़ते हैं तो कुछ पी.यू. की तरफ से दिए जाने फंड भी उन्हें आकर्षित करते हैं जो लाखों में होते हैं। स्टूडैंट्स के मुताबिक अन्य चुनावों की तरह ये सभी फंड स्टूडैंट काऊंसिल खर्च नहीं करती है। ऐेसे में इनका भी सदुपयोग नहीं होता है। पी.यू. प्रबंधन की तरफ से काऊंसिल के लिए खासतौर पर यह फंड रखे जाते हैं जिनका रिकार्ड पी.यू. के डी.एस.डब्ल्यू. के पास रहता है।
जानकारी के मुताबिक पी.यू. स्टूडैंट काऊंसिल को हर साल चुनाव जीतने के बाद 18 से 20 लाख रुपए का फंड मिलता है जो एजुकेशनल ट्रिप, अवसर, स्टार नाइट आदि कल्चरल कार्यक्र म के लिए होता है। साल-दर-साल फंड में इजाफा होता है।
स्टूडैंट का कहना :
एस.एफ.एस. के अध्यक्ष दमनप्रीत ने कहा कि मिलने वाले फंड से हर साल कैंपस में आगाज, झंकार या स्टार नाइट जैसे कार्यक्रम ही होते हैं। कुछ ऐसे इवैंट भी होने चाहिए जिससे स्टूडैंट्स को लाभ मिले।
फंडों का हो अॅाडिट :
एस.एफ.आई. के प्रभप्रीत के मुताबिक स्टूडैंट काऊंसिल से डी.एस.डब्ल्यू. को फंड आता है, इसकी रिपोर्ट डी.एस.डब्ल्यू. देते हैं, लेकिन स्टूडैंट काऊंसिल को जो फंड बाहर से मिलते हैं उनका ऑडिट नहीं होता। प्रभप्रीत ने कहा कि काउंसिल चुनावों के खत्म होने से पहले ऑडिट होना चाहिए। वहीं इस बारे में डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. नवदीप गोयल ने कहा कि काऊंसिल के सभी फंडों का अॅाडिट होता है।
कुछ साल के आंकड़े
स्टूडैंट काऊंसिल 2013-14 2014-15 2015-16 2016-17
इलैक्शन 365725 460157 55,0000 600000
एक्टिीविटी एवं कार्यक्रम 11,47,944 107202 1420000 1500000
अन्य एक्टिीविटी 361752 381846 450000 500000