PU के हैल्थ सैंटर मूलभूत सुविधाओं से वंचित, कम्प्यूटर पर ही एक्सरे देखते हैं डॉक्टर

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पी.यू. के हैल्थ सैंटर मूलभूत सुविधाओं के बिना चल रहा है। हैल्थ सैंटर में एक्सरे तो किए जाते हैं, लेकिन एक्सरे शीट पर कभी उतारे नहीं जाते। क्योंकि सैंटर पर शीट नहीं होती। मरीज के एक्सरे करने के बाद कंप्यूटर पर ही डॅाक्टर को दिखा दिए जाते हैं। इसी तरह सैंटर में मरीज के ब्लड सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन इन सैंपलों का सैक्टर-16 की लैब से टैस्ट करवाया जाता है। 

हैल्थ सैंटर के पास ब्लड जांचने के लिए कोई लैब नहीं है। हैल्थ सैंटर मेंअल्ट्रासाऊंड की सुविधा भी मौजूद नहीं है। सैंटर में ओ.पी.डी. तो दिन भर चलती है, लेकिन टैस्ट करवाने बाहर जाना पड़ता है। सैंटर में मरीजों को मुफ्त में दवाएं भी नहीं मिलती हैं। वहीं इस संबंध में पी.यू. के हैल्थ सैंटर के सी.एम.ओ. डी. धवन से संपर्क नहीं हो पाया।

सुबह 8 से शाम 7 बजे तक चलती है ओ.पी.डी. :
हैल्थ सैंटर पर ओ.पी.डी. सुबह आठ से शाम करीब सात बजे तक चलती है। सुबह और शाम की ओ.पी.डी. में रैगुलर डॉक्टर होते हैं और दिन में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे डॉक्टर ओ.पी.डी. में होते हैं। 

बाकी अन्य डॉक्टर भी ऑन काल मौजूद होते हैं, लेकिन हैल्थ सैंटर के पास सिर्फ स्टूडैंट या स्टाफ को ग्लूकोज लगाने की सुविधा मौजूद है। कोई कट लग जाने पर यहां पर मरीज को टांके लगाने की सुविधा भी मौजूद नहीं है। पी.यू. कैंपस में करीब 16 हजार स्टूडैंट्स, 5 हजार स्टाफऔर उनके परिवार समेत करीब 22 हजार के करीब लोग रहते हैं। बावजूद इसके यहां हैल्थ सैंटर में सुविधाओं की कमी है। 

बजट बढ़ता है, मगर सुविधाएं नहीं :
गौरतलब है कि पी.यू.के हैल्थ सैंटर के लिए वर्ष का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए सैंक्शन किए जाते हैं। साल दर साल हैल्थ सैंटर का बजट भी बढ़ता जा रहा है। हैल्थ सैंटर में सुविधाओं को अभाव अब भी पहले की तरह की बना हुआ है।

एंबुलैंस ले जाती है दूसरे अस्पतालों में :
इमरजैंसी के  लिए सैंटर पर मौजूद एंबुलैंस को जब बुलाया जाता है तो मरीजों को एंबुलैंस सैक्टर-16 या पी.जी.आई. छोड़ देती है। सैंटर पर टैस्ट की भी कोई सुविधा नहीं है। 

बजट का 30 फीसदी हिस्सा सैंटर पर कार्यरत डाक्टरों के वेतन व पी.एफ .में ही चला जाता है, जबकि50 से 60 लाख दवाइयां मंगवाने के लिए बजट रखा गया है। करीब एक से डेढ़ लाख रुपए टैस्टिंग आदि पर खर्च किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News