आंकड़ों से खुलासा, PU और संबंधित कालेजिस में दो फीसदी ही बढ़े स्टूडैंट

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 10:03 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पिछले कुछ साल के आंकड़ों पर गौर करें तो पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े कालेजिस में स्टूडैंट्स की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ है। पिछले 4 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सामने आता है कि ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन कक्षाओं में सभी कालेजों और पी.यू. में स्टूडैंट्स की संख्या में सिर्फ दो फीसदी की वृद्धि होती रही है। हालांकि इस साल स्टूडैंट्स के दाखिले का ग्राफ गिर गया है। पी.यू. से जुड़े कालेजिस में काफी गिरावट देखने को मिली है। पी.यू. में विभिन्न कोर्सिज में दाखिले के लिए कम स्टूडैंट्स ने आवेदन किया है। 

 

हिंसक घटनाओं ने डाला प्रभाव :
पी.यू. में की गई फीस वृद्धि और पथराव जैसी हिंसक घटनाओं के कारण स्टूडैंट्स ने पी.यू. व इससे जुड़े कालेजिस में दाखिला लेने में दिलचस्पी कम दिखाई है। वहीं नैक की रैंकिंग गिरना भी इसका अहम कारण रहा है। पी.यू. से जुड़े कालेजिस के कई कोर्सिज में 30 से 35 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। 

 

ईवनिंग विभाग व अन्य कोर्सिज में सीटें घटाईं :
इस साल पी.यू. ने ईवनिंग विभाग के आर्ट्स ब्लॉक से 100 सीटें घटाई हैं। वहीं दूसरे कोर्सिज में भी 5 से 10 सीटें घटाई हैं। 

 

2013 से 2016 तक हर साल पढ़कर निकले यह स्टूडैंट :
सत्र 2013-14 में आर्ट्स स्ट्रीम में 1 लाख 10 हजार 661 ग्रैजुएट और 11 हजार 258 स्टूडैंट्स ने पोस्ट ग्रैजुएशन की। कॉमर्स में 36 हजार 774 ने ग्रैजुएशन  और 5 हजार 741 स्टूडैंट्स ने पोस्ट ग्रैजुएशन की। इंजीनियरिंग में 3743 ने ग्रैजुएशन और 325 स्टूडैंट्स ने पोस्ट ग्रैजुएट की। इनके अलावा सत्र 2014-15 में आर्ट्स स्ट्रीम में 1 लाख 31 हजार 51 स्टूडैंट ने ग्रैजुएट, 12738 स्टूडैंट ने  पोस्ट ग्रैजुएशन की है। 

 

कामर्स में 38453 ने ग्रैजुएशन और 6723 ने पोस्ट ग्रैजुएशन की है। इंजीनियरिंग व टैक्नोलॉजी में 4022 स्टूडैंट्स ने ग्रैजुएशन और 561 ने पोस्ट ग्रैजुएशन की। सत्र 2015-16 में आर्ट्स स्ट्रीम में 1 लाख 13 हजार 280 स्टूडैंट्स ने ग्रैजुएशन और 14084 स्टूडैंट ने पोस्ट ग्रैजुएशन की। कॉमर्स में 40 हजार 583 स्टूडैंट ने ग्रैजुएशन और 7411 स्टूडैंट ने पोस्ट ग्रैजुएशन की है। लैंगुएज और साइंस में पी.यू. को अच्छे स्टूडैंट्स मिले हैं। 

 

ये है विभिन्न संकाय में स्टूडैंट्स की संख्या :
ग्रैजुएट                     पोस्ट  ग्रैजुएट    सत्र
स्ट्रीम                       पी.यू. एवं रीजनल सैंटर                     
आटर््स                      99843    10450       2012-13
कॉमर्स                      34273    4907              
इंजी. एवं टैक              3875       280

पी.यू. कैंपस और इससे जुड़ी विभिन्न क्लासिस में स्टूडैंट की संख्या 
क्लासिस                  2015-16         2014-15          2013-14          2012-13
ग्रैजुएट                     2,28664          22,73301       21,8609         1989,98
पोस्ट ग्रैजुएट             42461            38072            35,186          31,689 
2012 से 2016 तक  ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन में 4 हजार के करीब स्टूडैंट्स की वृद्धि हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News