मेडिकल, टूरिज्म और पैराग्लाइडिंग का बड़ा हब बनेगा पंचकूला

Monday, Apr 12, 2021 - 09:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने पंचकूला के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।  मनोहर लाल आज यहां पंचकूला के विकास के लिए आयोजित योजना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विकास योजनाओं के सिरे चढऩे से पंचकूला मेडिकल, टूरिज्म और पैराग्लाइडिंग आदि का बड़ा हब बनेगा। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक  ज्ञानचंद गुप्ता एवं पंचकूला नगर निगम के महापौर  कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में सड़क सम्पर्क मजबूत बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम को तय समय सीमा में पूरा करें। रामगढ़ से हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाली सड़क के लिए भी आवश्यक अनुमति (वन एवं पर्यावरण आदि) जल्द लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को पंचकूला के सेक्टर-23 में डंपिंग ग्राऊंड को 31 दिसम्बर 2021 तक खाली कराने के निर्देश दिए।

Vikash thakur

Advertising