हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पंचकूला की एंट्री बंद, वैकल्पिक रोड पर लगा जाम

Wednesday, Jul 17, 2019 - 10:32 AM (IST)

पंचकूला(आशीष): निगम की ओर से एंट्री गेट लगाने के लिए चंडीगढ हाऊंसिग बोर्ड से पंचकूला जाने वाले रोड को 19 जुलाई तक बंद कर दिया है। इसकी वजह से मंगलवार सुबह  8 बजे से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक सैक्टर-17 व 18 डिवाइडिंग रोड से लेकर मौलीजागरां के निरंकारी भवन व मस्जिद तक गाडिय़ों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं कालका से चंडीगढ़ रोड पर सुबह के समय जाम की स्थिति देखने को मिली। दो किलोमीटर का सफर 50 मिनट में पूरा हो रहा था। सुबह के समय हुई बरसात के कारण पुलिसकर्मियों को भी मोर्चा संभालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

दो एम्बुलैंस फंसी
चंडीगढ़ से कालका की ओर जाने वाले रास्ते में सुबह के समय जाम जैसी स्थिति होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। साथ ही जाम में दो एम्बुलैंस फंसी रही। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकाला।
 

bhavita joshi

Advertising