पंचकूला अस्पताल में हुड्डा आज भी सी.एम.

Tuesday, Jun 28, 2016 - 01:39 AM (IST)

 पंचकूला, (धरणी): हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए 21 माह हो चुके हैं लेकिन पंचकूला के सामान्य अस्पताल में लगे पोस्टरों में आज भी हुड्डा सी.एम. के तौर पर काबिज हैं। अस्पताल में आज भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह व तत्कालीन  विधायक के फोटो वाले पोस्टर सरकारी नीतियों का गुणगान कर रहे हैं।  इस पोस्टर को देखकर लोग अनायास ही कह उठते हैं कि प्रदेश में सरकार खट्टर की और प्रचार हुड्डा का। ऐसा भी नहीं है कि ये पोस्टर जानबूझ कर लगाया है। 

ये विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का परिणाम है, क्योंकि सैक्टर-6 के इसी सामान्य अस्पताल के सामने ही स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक व आला अधिकारियों का मुख्यालय भी है। पंचकूला अस्पताल के सी.एम.ओ. का कहना है की किसी शरारती तत्व ने इसे जानबूझ कर लगाया होगा। इस बारे में अधिकारियों से बात करते ही अस्पताल प्रशासन ने इसे हटवा दिया, लेकिन तब तक इसे कैमरामैन ने कैद कर लिया था।

 
Advertising