पंचकूला की हटेगी 4 कॉलोनियां

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 02:45 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : शहर को अगले दो साल में स्लम फ्री बनाया जाएगा। एच.एस.वी.पी. शहर के बीचों बीच बसी 4 कालोनियों को हटाएगा। इसके चलते सैक्टर-28 और 20 में 9 हजार फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इसकी फाइल को एच.एस.वी.पी. के प्रशासनिक अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। 

अगले 6 माह में फ्लैट्स बनाने का काम शुरू हो जाएगा। शहर को स्लम फ्री करने के लिए कई साल सर्वे चल रहा था। इसमें बाद एच.एस.वी.पी. ने इंदिरा, राजीव, गांधी कालोनी और खड़क मंगोली का सर्वे लगभग पूरा हो गया है।

45 एकड़ जमीन होगी खाली :
एच.एस.वी.पी. की ओर से इन कालोनियों का पहले भी सर्वे करवाया गया है। इसके चलते सैक्टर-12ए, राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी एरिया में फ्लैट्स बनाए जाने थे। लेकिन अब शहर के बीच फ्लैट्स नहीं बनाए जाएंगे। अब सभी कालोनियों को हटाने के बाद शहर के बीच जहां स्लम एरिया खत्म होगा। साथ ही करोड़ों रुपए की जमीन एच.एस.वी.पी. को मिलेगी। कालोनी शिफ्ट करने के बाद एच.एस.वी.पी. को 45 एकड़ जमीन मिलेगी। 

योजना के अनुसार 22 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल एरिया में शामिल की जाएगी। गांधी कालोनी की जगह पर योजना के हिसाब से फ्लैट्स काटे जाने हैं। 19 एकड़ जमीन पर एच.एस.वी.पी. अपना प्रोजैक्ट बनाएगा। इसके अलावा  खड़क मंगोली में 75 एकड़ जमीन से कब्जा मिलेगा। यहां शॉपिंग कॉम्पलैक्स,माल साइट और इंटर स्टेट टर्मिनल बनेगा।

शहर में बनेंगे आशियाना फ्लैट्स :
एच.एस.वी.पी. कुछ माह पहले सैक्टर-20 में एक जमीन का केस जीता है। इसमें पंजाब क्षेत्र के साथ लगती जमीन को विकास किया जाना था। ऐसे में आशियाना फ्लैट्स के लिए इस जमीन को चयन किया है। सैक्टर-20 में 332 एकड़ जमीन पर आशियाना फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सैक्टर-28 में पंजाब के साथ लगती सीमा की योजना में बदलाव किया है। सैक्टर-28 में 18 एकड़ जमीन पर आशियाना फ्लैट्स बनाए जाने हैं।  

8 प्रतिशत हिस्सा कंपनी को :
पंचकूला को स्लम फ्री करने के लिए आशियाना फ्लैट्स बनाए जाने हैं। इसके एवज में पी.पी. मोड पर काम किया जाना है। फ्लैट्स को बनाने के लिए एच.एस.वी.पी. की ओर से कोई भी भुगतान नहीं करना है। एच.एस.वी.पी. करीब जमीन का 8 प्रतिशत हिस्सा कंपनी को कमॢशयल यूज के लिए देगा।

तीन हजार फ्लैट्स बनेंगे :
एच.एस.वी.पी. सैक्टर-20 में 25 एकड़ में 6 हजार और सैक्टर-28 में 15 एकड़ में तीन हजार फ्लैट बनाएगा। रिकार्ड के अनुसार खडग़ मंगोली में झुग्गियां 1597 में से 1114,राजीव कालोनी में 3192 में से 2421 और इंदिरा कालोनी में 2120 में से 1336 एलिजिबल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News