झियूरहेड़ी पंचायती जमीन घोटाला, मुहम्मद सुहेल ने किया सरैंडर

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 11:01 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप):जिला मोहाली के गांव झियूरहेड़ी में पंचायती जमीन एक्वायर करने के बाद जमीन की करोड़ों रुपयों की राशि खुद बुर्द करने संबंधी विजीलेंस द्वारा कई आरोपियों खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में आज एक अन्य आरोपी मुहम्मद सुहेल ने आज चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। अदालत ने सुहेल को विजीलेंस के पास तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

 

विजीलैंस के इंस्पैक्टर सतवंत सिंह सिद्धू ने इस की पुष्टि की है। आरोपी मुहम्मद सुहेल मूल रूप में जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव मूलेपुर का रहने वाला है और यहां मोहाली के सैक्टर-79 में रहता था। इंस्पेक्टर सतवंत सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुहेल की जमानतें निचली अदालत, हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट से रद्द होने के बाद उसने आत्म समर्पण किया है। 

 

वह गांव झियूरहेड़ी के पंचायती जमीन घोटाले में शामिल था तथा उस ने इस घोटाले में दलाली करके 5.5 करोड़ रुपए कमाए थे। बताने योग्य है कि विजीलैंस ने 20 फरवरी 2018 को गांव झियूरहेड़ी की पंचायती जमीन घोटाले में कई आरोपियों खिलाफ आई.पी.सी. की धाराओं 409, 420, 465, 467, 471, 120बी तथा प्रीवैनशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News