23,69,300 टन धान की खरीद की गई

Friday, Oct 15, 2021 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): खाद्य, नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा ने बताया कि प्रदेश में आज तक 23,69,300 टन धान की खरीद की गई है। राज्य में धान की खरीद के मुख्य जिलों अम्बाला में 2,79,814 टन, कैथल 3,85,311 टन, करनाल में 5,32,770 टन, कुरुक्षेत्र में 6,34,054 टन तथा यमुनानगर में 2,64,067 टन धान की खरीद की गई है। सभी खरीद संस्थाओं द्वारा किसानों को उनकी धान की फसल की अदायगी अभी तक खाद्य विभाग 861.77, हैफेड 557.36 तथा हरियाणा वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन 216.30 कुल 1635.43 करोड़ रुपए की गई है। 
 

AJIT DHANKHAR

Advertising