छुट्टियों में काम करने के लिए 3 स्टूडैंट्स को 1-1 लाख का पैकेज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 11:58 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनैस स्कूल (यू.बी.एस.) की समर प्लेसमैंट के लिए फस्र्ट ईयर के स्टूडैंट्स को अच्छा-खासा स्टाइफन भी मिला है। इस बार प्लेसमैंट के लिए हर वर्ष से ज्यादा कंपनियां कैंपस में आई हैं। गर्मियों की छुट्टियों में काम करने के लिए  विभाग के 90 फीसदी स्टूडैंट्स प्लेस हो गए हैं। विभाग की ओर से 2018-20 की समर प्लेसमैंट रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के तहत गर्मियों की छुट्टियों में स्टूडैंट्स को दो माह के लिए प्लेसमैंट करवाई जाती है। ताकि वह इंटरनशिप कर सकें। स्टाईफन भी स्टूडैंट को मिल सके। 

एम.बी.ए. में 139 स्टूडैंट्स हैं जिनमें 129 स्टूडैंट्स प्लेस हुए हैं, जबकि 10 स्टूडैंट्स ने खुुद को प्लेस नहीं करवाया है। इनमें से तीन स्टूडैंट्स को गर्मियों  की छुट्टियों के दौरान काम करने के लिए एक-एक लाख का स्टाइफन मिलेगा। वहीं अन्य स्टूडैंट्स 26,400 से 32 हजार 500 तक का स्टाइफन मिला है। 41 कंपनियों ने स्टूडैंट्स को प्लेसमैंट देने के लिए कैंपस में पी.यू. में साक्षत्कार लिए थे। 

पी.यू. में ई-कॉमर्स एंड टैैक्नोलॉजी से 17.5 फीसदी कंपनियां पी.यू. में आई हैं। इनके अलावा मैनुफैक्चरिंग से 17.5 फीसदी और आई.टी. से 10 फीसदी कंपनियां स्टूडैंट्स को प्लेसमैंट देने के लिए आई थी। प्रो. दीपक कपूर ने बताया किकोका-कोला, फोर्टिस, ट्राईडैंट जैसी कंपनियां पहली बार प्लेसमैंट के लिए आई हैं। 

इस क्षेत्र में स्टूडैंट्स की प्लेसमैंट
ई-कॉमर्स                        15 फीसदी
बी.एफ.एस.आई.              44 फीसदी 
आई.टी.                         10 फीसदी
मैनफैक्चरिंग                   13  फीसदी
रिसर्च कंसलटैंसी                 5 फीसदी
कंपनियों ने दिया स्टाइफंड
एवरेज स्टाइफंड                 16 फीसदी 
आई.टी. कंसलटिंग               60 फीसदी
नई कंपनियां                       40 फीसदी

स्टूडैंट्स की 26 फीसदी बढ़ी सी.टी.सी.
स्टूडैंट्स की सी.टी.सी. 26 फीसदी बढ़ गई है, जबकि एवरेज यह 12 फीसदी बढ़ी है। 25 फीसदी रिसर्च, कंसलटिंग एवं एडवाईजरी के क्षेत्र में बढ़ गई है। यू.बी.एस. केस्टैटिक्स प्लसेमैंट में स्टूडैंट आकाश राय को तोलाराम ने 53 लाख रुपए का हाईएस्ट पैकेज दिया है, जबकि एवरेज सी.टी.सी. 11 लाख 32 हजार रुपए है। वहीं मीडियम तौर पर यह 9 लाख सी.टी.सी. दी गई है। प्लेसमैंट के लिए 99 स्टूडैंट्स एलिजिबल थे। 43 कंपनिया कैंपस में आई थी। स्टूडैंट्स की प्लेसमैंट ड्राइव जनवरी में संपन्न हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News