पी.यू. में गुलदाऊदी शो : फूलों की 128 किस्मों से महका कैंपस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 08:46 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पी.यू. के 11वें गुलदाऊदी शो का आयोजन प्रो. आर.सी. पॉल रोज गार्डन में किया गया। शो का शुभारंभ वी.सी. प्रो. राजकुमार ने किया। इस दौरान उनकी पत्नी कुसुम सिंह भी उपस्थिति थीं। इस दौरान रजिस्ट्रार कर्मजीत सिंह गैस्ट ऑफ हॉनर मौजूद थे। शो 23 दिसम्बर चलेगा। शो में 128 वैरायटियों के फूल रखे गए थे। 

कुल तीन हजार के करीब पौधे गुलदाऊदी शो में रखे गए थे, जबकि 24 तरह के फूलों का अरेजमैंट किया गया था। अक्सर अपनी मांगों को लेकर वी.सी. के  खिलाफ  मोर्चा खोलने वाली स्टूडैंट काऊंसिल प्रधान कनुप्रिया गुलदाऊदी शो में वी.सी. व उनकी पत्नी के साथ मुस्कुराती नजर आई।

कोलकाता और पानीपत से गुलदाऊदी की कई नई वैराइटीज मंगवाई गई थी। इन वैरायटीज में अंबेर मार्निंग, स्माल वंडर, अग्नि शिखा, गामोट, गौरी, कासा बलैंका, पूर्मिमा, अजीना पर्पल, वाईल्ड बैरी, डेजी और हैप्पी फेज शामिल हैं। शो के दौरान वी.सी. प्रो. राजकुमार व उनकी पत्नी के अलावा पी.यू. के प्रोफैसर भी मौजूद रहे।             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News