वार्डन के  खिलाफ पी.यू. के  वी.सी. को दी शिकायत

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी के डा. सुशीला नैयर वर्किंग वूमैन हॉस्टल की दो महिला कर्मचारियों को इस माह का वेतन नहीं मिला है। दीपावली के मौके पर भी वेतन नहीं दिया गया। इन कर्मचारियों ने हॉस्टल के वार्डन के  खिलाफ पी.यू. के  वी.सी. को शिकायत दी है। उधर, वार्डन ने इन पर ठीक ढंग से ड्यूटी न करने का आरोप लगाया है। इन महिलाओं में से एक महिला रैगुलर कर्मचारी है और दूसरी डेली वेजिज पर है। रैगुलर महिला कर्मी ने पत्र में लिखा है कि एक डेली वेजिज महिला से उसका झगड़ा हुआ था। एक अन्य कर्मी है जो हफ्ते में दो दिन छुट्टी पर रहती है लेकिन फिर भी उसकी हाजिरी रजिस्टर पर लगती है जबकि उसे छुट्टी नहीं दी जाती।  

डी.एस.डब्ल्यू ऑफिस ने 30 अक्तबूर को जारी किया पत्र : डी.एस.डब्ल्यू ऑफिस की ओर से गत 30 अक्तबूर को पत्र निकाला गया कि वर्किंग वूमैन हॉस्टल की दो महिला कर्मियों का वेतन इसलिए नहीं दिया जाएगा क्योंकि  वह ठीक ढंग से काम नहीं कर रही हैं। उन्हें उनका वेतन तभी दिया जाएगा, जब वह अपनी ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से निभाएंगी।  इस संबंध में डी.एस.डब्लयू. प्रो. नाहर ने कहा कि महिला कर्मियों पर ठीक ढंग से ड्यूटी न करने के आरोप लगे थे लेकिन अब वेतन रिलीज कर दिया गया है।

पर्दे धोने के लिए कहा जाता है
डी.सी. रेट पर काम करने वाली महिला ने पत्र में लिखा है कि उसे पर्दे धोने के लिए कहा जाता है और रात के समय भी उसकी ड्यूटी लगाई जाती है जबकि उसका बच्चा छोटा है। वैसे भी रात के समय अटैंडेंट की ड्यूटी हॉस्टल में होती है। पर्दे धोना उसकी ड्यूटी नहीं है। उसके पति पी.यू. में ही सिक्योरिटी गार्ड है। उनकी ड्यूटी कभी भी सिक्योरिटी में लगा दी जाती है। ऐसे में बच्चा घर पर अकेला रह जाता है। महिला ने लिखा है कि वह पी.यू. में पिछले 12 साल से कार्यरत है लेकिन इससे पहले उसे कभी कोई ऐसी दिक्कत नहीं आई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News