पी.यू. के तीन स्टूडैंट को मिला 15 लाख रुपए का सालाना पैकेज, 97 फीसदी छात्रों की हुई प्लेसमैंट

Wednesday, Mar 29, 2017 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि): पी.यू. से एम.बी.ए. करने वाले 97 फीसदी स्टूडैंट्स को प्लेसमैंट मिली है। यह प्लेसमैंट उन्हें 11 विभिन्न  इंडस्ट्री से 39 कंपनियों ने प्लेसमैंट ड्राइव में भाग लिया। कार्यक्रम में  इंडियन-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस अरविंद कुमार (आई.पी.एस.) बतौर  मुखयातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडैंट के साथ अनुभव सांझे किए। आई.जी. अरविंद ने कहा कि  वह 32 साल बाद कैंपस में आए हैं।

 वह जब पी.यू. में पढ़ते थे को हॉस्टल नंबर-1 में रहा करते थे। प्लेसमैंट ड्राइव में तीन स्टूडैंट्स को 15 लाख रुपए जबकि  अन्य स्टूडैंट को 7.9 लाख रुपए का सलाना पैकेज दिया गया।

इन स्टूडैंट को मिला 15 लाख का सलाना पेकेज

एम.बी. ए.के .ज्योतदीप ,शितीज व इंद्रमनी त्रिपाठी ने मार्कीटिंग एवं फाइनांस में एम.बी.ए. की पढ़ाई की है। इन स्टूडैंट्स को रेलीगेयर कंपनी ने 15-15 लाख रुपए का पैकेज दिया है। स्टूडैंट्स ने बताया कि उन्हें कंपनी में एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वहीं उनकी जॉब शुरू हो जाएगी।

इस अवसर पर यू.बी.एस. विभाग के  चेयरमैन एस.के .चड्ढा और प्लेसमैंट को-आर्डीनेटर  दीपक चड्ढा खासतौर से मौजूद थे।

 

Advertising