ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट  शुरू, एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन होगी तैयार

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:59 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): कोरोना के इस माहौल में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल में जनवरी से बन रहे ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट को शुरू कर दिया है। अब 24 घंटे मरीजों को इस प्लांट से ऑक्सीजन तैयार कर सप्लाई दी जाएगी। इस प्लांट में हर एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी, जिसे सिविल अस्पताल के एक वार्ड में एडमिट 25 से 30 मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी। इस प्लांट को बुधवार देर रात टैसिं्टग के लिए शुरू किया था, जिससे जैनरेट हुई एयर के सैंपल लेकर जांच के लिए गुडग़ांव भेजे गए थे। जिसकी प्योरिटी की रिपोर्ट आने के बाद अब इसे शुरू कर दिया है।

 

वीरवार को सी.एम.ओ. डॉ. जसजीत कौर ने खुद प्लांट में जाकर इसकी वर्किंग को देखा। वहीं, रात को जब इसकी सप्लाई को लेकर टैस्टिंग की जा रही थी तो एक जगह से लीकेज की कंप्लेंट मिली थी। वीरवार को उसे पहले ठीक किया गया। बुधवार देर रात रुड़की से आने वाली अॅक्सीजन की सप्लाई फिर से लेट हो गई। रुड़की से ऑक्सीजन सप्लाई रात को नहीं, बल्कि तड़के 5 बजे के करीब सिविल अस्पताल पहुंची जबकि, रात 11 बजे ही अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में करीब 2 घंटे की ही ऑक्सीजन रह गई थी। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला के ऑक्सीजन प्लांट में बात की। इसके बाद एक सप्लाई से सिर्फ काम चलाने के लिए एमरजैंसी हालत को देखते हुए रात 1 बजे ऑक्सीजन सप्लाई भेजी। हिमाचल के आईनोक्स प्लांट से डेढ़ टन ऑक्सीजन की सप्लाई आई थी। जिसे 6 टन के टैंक में फिल किया गया।

रात को भी हिमाचल से ऑक्सीजन की सप्लाई को मंगवाया है। ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर दिन रात काम कर रहे हंै। ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट को भी शुरू कर दिया है। इसके सैंपल टैस्टिंग के लिए गुडग़ांव भेजे गए थे, जिसकी प्योरिटी की जांच हुई है। इस प्लांट से एक वार्ड के करीब 30 मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई की।
-डा.ॅ जसजीत कौर, सिविल सर्जन, पंचकूला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News