150 से ज्यादा युवा हुए कांग्रेस में शामिल, साधा किरण खेर पर निशाना

Sunday, Sep 25, 2016 - 07:38 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : रामदरबार  के 150 से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस भवन में हुए समारोह में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया। ये युवा रामदरबार के नेता कंवलजीत सिंह की अगुवाई में शामिल हुए। इस मौके पर पार्षद हरफूल कल्याण, नरेश कुमार, विनोद शर्मा, संदीप भारद्वाज, सुभाष शर्मा और यादविंदर मेहता भी उपस्थित थे। छाबड़ा ने स्थानीय सांसद किरण खेर पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल तक गायब होने के बाद स्थानीय सांसद किरण खेर फिर लोगों को दिखाने के लिए सक्रिय हो गई हैं और लोगों को झुठे दिलासे व वायदे कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि दो साल तक उन्हें शहर के लोगों से कोई मतलब नहीं  था और वे लोगों को दिखाई नहीं दी। जो जनहित के फैसले व नीतियां पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के कार्यकाल में शुरु कराए गए थे उनको भी भाजपा की सरकार के दौरान बंद करा दिए गए हैं। छाबड़ा ने कहा है कि कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं।
 

Advertising