पी.जी.आई. में चार लोगों को मिला नया जीवन

Sunday, May 29, 2016 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): शनिवर को पी.जी.आई. के ओर्गन ट्रांसप्लांट डिपार्टमैंट में 70 साल की पेशैंट के ओर्गन डोनेट कर चार लोगों को नया जीवन मिला है। जिससे दो लोगों को किडनी, दो लोगों को कार्निया ट्रांसप्लांट किया गया है। होशियारपुर की 70 वर्षीय विमला देवी गिरकर घायल हो गई थीं। जिन्हें इलाज के लिए 14 मई को पी.जी.आई. लाया गया था, लेकिन डाक्टर्स की सभी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद परिवार की कॉउंसलिंग की गई।   

 
दूसरों को जीवनदान दिया मां ने :
ओर्गन डोनेट करने का फैसला मुश्किल था, लेकिन यह एक ऐसा जरिया है जिससे दूसरे लोगों को नया जीवनदान मिल सकता है। यही सोचकर मैंने अपनी मां के ओर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। यह कहना है विमला देवी के बेटे का। रोटो के नोडल ऑफिसर डा. विपिन कौशल ने कहा कि परिवार का ये फैसला बहुत ही परोपकारी और बड़ा है। इनकी एक हां ने चार लोगों को नया जीवनदान दिया है। हम सबको इनके  फैसले पर गर्व है।
Advertising