फ्यूचर ऑफ सिटी विषय पर एक लैक्चर आयोजित

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमैंट में फ्यूचर ऑफ सिटी विषय पर एक लैक्चर आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर इंगलैंड के न्यूकासल यूनिवर्सिटी की सीनियर लैक्चरर डॉ. सुजैन स्पीक को आमंत्रित किया गया था।

 फैकेल्टी ऑफ आर्ट के डीन व ए.बी.एस. चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रो. बी.एस. घुम्मन ने कहा कि आज के दौर में शहर में आय के वितरण में असमानता है, खासकर उन लोगों में जो झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे हैं। सुजैन स्पीक ने इजिप्ट और यू.के. की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता पर बताया कि किसी भी शहर की कार्यप्रणाली पर वहां की सभ्यता का काफी हद तक प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर रिटा. आई.ए.एस. और भूतपूर्व मुख्य सचिव हरियाणा बी.एस. ओझा ने भी अपने विचार रखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News