सैक्टर-30बी कन्टेनमेंट जोन को खोलने के आदेश जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (भगवत) : सैक्टर-30बी कन्टेनमेंट जोन को शुक्रवार को खोलने के आदेश जारी किए गए। प्रशासन द्वारा यह आर्डर जारी किए गए हैं। पिछले करीब 48 दिन से सैक्टर-30बी का एरिया कन्टेनमेंट जोन में था। जिसके कारण न तो उस एरिया के लोग बाहर आ सकते थे और न ही अंदर जा सकते थे। 

इस कारण वहां रह रहे लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान लोगों की वहां एस.डी.एम. से खूब गहमागहमी भी हुई थी। जिसके बाद आज प्रशासन ने सैक्टर-30बी के इस एरिया को खोलने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, जिन जगहों से कोरोना के मामले सामने आए थे। वहां 31 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News